Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Namak Side Effects: ज्यादा नमक खाने वाले हो जाएं सावधान! नहीं बदली आदत तो लग जाएंगी ये बीमारियां
अगर आप भी लिमिट से ज्यादा नमक खाते हैं तो अभी सावधान हो जाएं, क्योंकि इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स हैं. ज्यादा नमक वाला खाना खाने से शरीर को कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं.
Side Effects of Eating Excessive Salt on Body Namak Health risk Namak Side Effects: ज्यादा नमक खाने वाले हो जाएं सावधान! नहीं बदली आदत तो लग जाएंगी ये बीमारियां
ज्यादा नमक खाना शरीर के लिए नुकसानदायक.
Namak Side Effects: किसी भी तरह के खाने में डाला जाने वाला नमक एक जरूरी इंग्रेडिएंट है. इसके बिना हम चटपटी और तीखी डिश को खाना इमेजिन भी नहीं कर सकते. कुछ लोग भोजन में कम तो कुछ लोग ज्यादा नमक खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमका का ज्यादा सेवन भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है और आपकी सेहत को खराब कर सकता है? जी हां आप सही सुन रहे हैं. अगर आप भी लिमिट से ज्यादा नमक खाते हैं तो अभी सावधान हो जाएं, क्योंकि इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स हैं. ज्यादा नमक वाला खाना खाने से शरीर को कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं, जो जानलेवा भी साबित हो सकती हैं.
एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना लगभग 2400 मिलीग्राम तक नमक का सेवन करना चाहिए. अगर आप इससे ज्यादा नमक खाते हैं तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है. हो सकता है कि इसका प्रभाव आपको शुरुआत में दिखाइ न दे, लेकिन भविष्य में जब आपके शरीर में नमक ज्यादा मात्रा में जमा हो जाएगा तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि नमक के ज्यादा सेवन से कौन-कौन सी शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
ज्यादा नमक खाने से होने वाले दुष्प्रभाव
हार्ट फेल: नमक का ज्यादा सेवन करने से आपकी रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स) पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से ब्लड का प्रेशर बढ़ सकता है और यही हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट फेल का कारण बन सकता है. हालांकि यह समस्या उन लोगों में नहीं होती है, जो नमक कम खाते हैं.
किडनी से जुड़ी बीमारी: अगर आप लंबे समय से ज्यादा नमक खा रहे हैं तो अभी सावधान हो जाइए. क्योंकि ये आगे चलकर आपकी किडनी को खराब कर सकता है. आप ऐसी स्थिति का सामना कर सकते हैं, जिसमें किडनी पानी को छानने की क्षमता खो देती है.
ऑस्टियोपोरोसिस: भोजन में सोडियम की ज्यादा मात्रा होने से हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो सकती है. जब आप ज्यादा नमक से भरपूर खाना खाते हैं तो आप अपने शरीर से कम मात्रा में कैल्शियम का उत्सर्जन भी कर रहे होते हैं. इसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस नाम की समस्या उभरने लगती है.
शरीर में सूजन: यह स्थिति तब पैदा होती है जब अधिक नमक का सेवन करने की वजह से आपके शरीर में 'वाटर रिटेंशन' (तरल मात्रा का बढ़ जाना) हो जाता है. इस वजह से ही आपको नमकीन खाना खाने पर तेजी से प्यास लगती है. हालांकि, जब कुछ खाने के आइटम को बिना नमक के खाना शुरू करते हैं और साथ ही साथ पानी पीने की मात्रा को बढ़ाते हैं, तो शरीर में सूजन दूर हो जाती है. लेकिन इसके बाद भी तनाव आपके शरीर के लिए खतरनाक होता है.
भारतीय भोजन नमक से भरपूर होता है. बहुत से लोग अपने रेगुलर स्नैक्स और यहां तक कि चाय में भी नमक डालना पसंद करते हैं. हो सकता है कि आपको ऊपर बताई गई किसी भी स्वास्थ्य परेशानी का अनुभव न हो, लेकिन जागरूक और सतर्क रहना हमेशा जरूरी होता है. क्योंकि आप नहीं जानते किस लापरवाही की सजा कब भुगतनी पड़ जाए. हालांकि अपने डायट में नमक से संबंधित किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श ले लें.
| --------------------------- | --------------------------- |