healthplanet.net

Posted on

प्रभावित जोड़ों पर गर्म और ठंडे पानी की पट्टियों की सेंक से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। सूजन ज्यादा होने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर उसकी सेंक देना भी फायदेमंद रहता है। अदरक में दर्द व सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं। अदरक के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

तुलसी में गठिया को दूर करने वाले गुण

रोजाना कम से कम 3 से 4 तुलसी के पत्ते खाएं या इसकी चाय का सेवन करें, चौबीस घंटे के अंदर प्रभावित जोड़ों की सूजन कम हो जाती है. गठिया को दूर करने वाले गुण होने के कारण तुलसी का इसके उपचार में दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है.

दर्द और सूजन से राहत देगी हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो कि सूजन को कम करता है. यह तत्व ऐसे रसायनों के स्तर को कम करने में मदद करता है जो सूजन के लिए जिम्मेदार हैं. साथ ही यह हीलर (घावों का भरना) और एंटी-सेप्टिक भी है जो दर्द और सूजन से राहत देता है. पानी में 2-3 ग्राम हल्दी मिलाकर उबालें और ठंडा होने पर इसका सेवन करें.

सरसों के तेल से मालिश

सरसों का तेल लेकर अगर मालिश की जाए तो गठिया के दर्द और सूजन की तकलीफ दूर होगी. यह रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है. तेल मालिश अगर सोने जाने से पहले करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे.

प्रभावी जड़ी-बूटी है लहसुन

लहसुन का सेवन गठिया के कारण हड्डियों में होने वाले बदलाव को रोकता है. रोजाना सुबह 3-4 लहसुन की कलियां खाने से सूजन और दर्द में राहत मिलेगी.

विषाक्त पदार्थों को हटाता है सेब का सिरका

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर इस घोल को रोज सुबह पिएं. सेब का सिरका दर्द में तो राहत दिलाएगा ही, साथ ही जोड़ों और संयोजी उतकों में से विषाक्त पदार्थों को हटाने में भी मदद करता है

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info