Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जोड़ों के दर्द से फौरन मिलेगी निजात, आज से ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खे-
एक कप दूध सेहत से भरपूर
एक कप दूध में एक छोटा चम्मच पिसी हल्दी, चौथाई छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और चुटकी भर काली मिर्च डालकर उबाल लें. गैस बंद करके इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और गुनगुना होने पर दूध पी लें. रोजाना इस दूध को पीएं जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे दूर होने लगेगा.
ये फल जोड़ों के दर्द के लिए होते हैं फायदेमंद
नींबू और संतरा जैसे फल जिनमें विटामिन सी पाया जाता है, इनका सेवन करें. ये जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं. इसके अलावा ये फल हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत करते हैं.
घुटनों और कमर के दर्द में अदरक से मिलेगी राहत
अदरक में जिंजरॉल होता है जो जोड़ों के दर्द के अलावा मांसपेशियों में खिंचाव को कम करने में सहायक है. रोज इसके रस के सेवन से से दर्द से निजात मिलेगी. अदरक के रस में एक नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं. घुटनों और कमर के प्रभावित हिस्से की अदरक के तेल से मालिश करने से दर्द में राहत मिलेगी.
घरेलू नुस्खों से जोड़ों के दर्द में ऐसे पाएं जल्द राहत
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज और लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. इनमें मौजूद तत्व जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद होते हैं. इसके लिए आप दस लहसुन की कलियां 100 ग्राम पानी या दूध में मिला कर पीएं. इससे जल्दी आराम मिल सकता है.
हल्दी का करें पर्याप्त सेवन
रोज खाने में हल्दी की पर्याप्त मात्रा मिलाने से जोड़ों को दर्द कम होता है. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण जोड़ों के बीच की सूजन को खत्म करते हैं.
ओमेगा 3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
ओमेगा 3 बादाम में ज्यादा पाया जाता है. इसके अलावा मछली और मूंगफली में भी ओमेगा3 फैटी एसिड होता है.
गर्म तेल जोड़ों के दर्द से देगा राहत
प्रभावित हिस्से पर नारियल, जैतून, सरसों, अरंडी या फिर लहसुन के तेल से मालिश करें.इससे ज्वाइंट पेन में आराम मिलता है.
| --------------------------- | --------------------------- |