Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जीभ पर छाले क्यों पड़ते हैं? जानें इन छालों का कारण, लक्षण और घरेलू उपाय
जीभ के छालों को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन उससे पहले इसके कारण और लक्षण के बारे में पता होना जरूरी है।
कभी-कभी आपने महसूस किया होगा कि जब भी आप कुछ तीखा या मिर्ची जैसा खाते हैं तो इसके कारण जीभ में जलन महसूस होती है। बता दें कि यह जलन जीभ में छाले का ही लक्षण है। हालांकि इसके पीछे कई और भी कारण हो सकते हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं जीभ में छालों की। मुंह में छाले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। साथ ही इस समस्या के दौरान कई लक्षण भी नजर आ सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति के जीभ में छाले कब निकलते हैं। साथ ही इसके लक्षण और उपचार के बारे में भी जानेंगे।
जीभ में छाले होने पर दिखाई देने वाले लक्षण
जब व्यक्ति के जीभ पर छाले हो जाते हैं तो छालों के साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-
1 - जीभ पर पानी भरे छाले नजर आना।
2 - व्यक्ति के छालों के आसपास सूजन महसूस करना।
3 - खाना खाने के दौरान चबाने या ब्रश करने में तकलीफ महसूस करना।
4 - व्यक्ति को बुखार आ जाना।
5 - जीभ में छाले होने के कारण भूख महसूस ना करना।
6 - जीभ में छाले होने के कारण बेचैनी महसूस करना।
7 - जीभ को हिलाते वक्त दर्द महसूस करना।
8 - कुछ नमकीन या खट्टा खाते वक्त जलन महसूस करना।
जीभ पर छाले निम्न कारणों के कारण हो सकते हैं-
1 - कुछ तेज गर्म खाने से जीभ में छाले हो सकते हैं।
2 - व्यक्ति किसी वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाता है तब भी जीभ में छाले हो सकते हैं।
3 - जब व्यक्ति अपने मुंह की सफाई ठीक से नहीं करता है तब भी छालों की समस्या हो सकती है।
4 - किसी एंटीबायोटिक के उपयोग से भी व्यक्ति को एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के कारण मुंह में छालों की समस्या हो सकती है।
5 - जब व्यक्ति के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं और उन पर बार-बार अपनी जीभ फिराता है तब भी छालों की समस्या हो सकती है।
6 - जब खाना खाते वक्त बच्चों की जीभ कट जाती है तब भी समस्या हो सकती है।
7 - जब लोगों के ब्रेसिस लगते हैं तो उन पर बार-बार जीभ फिराने से भी छालों की समस्या हो सकती है।
इससे अलग जीभ में छाले, जीभ के नीचे भी हो सकते हैं इनके पीछे निम्न कारण हैं-
1 - अत्यधिक तनाव के कारण ही व्यक्ति के जीभ में छाले होते हो सकते हैं।
2 - खाने से किसी प्रकार की एलर्जी के कारण भी जीभ के छाले हो सकते हैं।
3 - जो व्यक्ति धूम्रपान करता है वो अचानक से धूम्रपान बंद कर दे तब भी यह समस्या हो सकती है।
4 - पीरियड्स के दौरान जब हार्मोन चेंजेज़ होते हैं तब भी जीभ में छालों की समस्या हो सकती है।
जीभ के छालों का उपचार
घर पर निम्न तरीकों को अपनाकर जीभ के छालों की समस्या को दूर किया जा सकता है-
1 - बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से जीभ के छालों की समस्या को दूर की जा सकता है। ऐसे में आप गुनगुने पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और उससे कुल्ला करें। ऐसा करने से जीभ के छालों से आराम मिल सकता है।
2 - एलोवेरा जेल जीभ के छालों से राहत दिलाने में उपयोगी है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर जेल को लगाएं और कुछ समय बाद कुल्ला करें। ऐसा करने से राहत मिल सकती है।
3 - दूध के उपयोग से भी जीभ के छालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप नियमित रूप से एक गिलास दूध का सेवन करें। ऐसा करने से न केवल दर्द दूर होगा बल्कि सूजन से भी आराम मिल जाएगा।
4 - शहद के उपयोग से जीभ के छालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर शहद को लगाएं और कुछ समय बाद कुल्ला करें। ऐसा करने से छालों से राहत मिल सकता है।
5 - ग्लिसरीन के उपयोग से भी जीभ के छालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप शरीर में हल्दी को मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। 2 से 3 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से जीभ के छालों से राहत मिल सकती है।
6 - बर्फ के उपयोग से भी जीभ के छालों से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर बर्फ के टुकड़ों को रखें और जब आपको अपनी जीभ सुन्न महसूस हो तो बर्फ को बाहर निकाल दें। ऐसा करने से जीभ के छालों से राहत मिल सकती है।
जीभ के छालों से बचाव
दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके जीभ के छालों से बचाव किया जा सकता है। ये बचाव निम्न प्रकार हैं-
1 - मुंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
2 - नियमित रूप से ब्रश कर अपने दांतो को हमेशा साफ रखें।
3 - संतुलित आहार का सेवन करें।
4 - भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
5 - रात को सोने से पहले एक बार कूल्ला जरूर करें।
6 - यदि आपके दांत टेढ़े मेढ़े हैं या ब्रेसेज लगे हुए हैं तो अपने दांतो पर जीभ ना फिराएं।
| --------------------------- | --------------------------- |