Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जी मिचलाने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, होगा तुरंत आराम
जी मिचलाने पर अपनाएं ये उपाय, होगा तुरंत आराम
जी मिचलाना या मन खराब होना जैसी दिक्कत का सामना हम सभी को करना पड़ता है। मन खराब होने की समस्या अक्सर यात्रा के दौरान, ट्रैफिक में फंसे होने के वक्त या नींद पूरी ना होने के कारण भी होती है। कई बार गड़बड़ चीजें खा लेने के बाद भी इस तरह का अनुभव होता है। हालांकि अगर आपको यह समस्या लगातार बनी रहती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कभी यात्रा के वक्त या अचानक ही ऐसी समस्या हो तो आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं...
सबसे पहला काम
शरीर की मांसपेशियों को आराम दिलाकर भी जी मिचलाने की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए मन को शांत कर, आंखे बंद करके अपनी सांस को सामान्य करने का प्रयास करें।
सौंफ या सौंफ का पाउडर
जी मिचलाने पर सौंफ खाएं या सौंफ के पाउडर उपयोग करें। सौंफ की खुशबू लेना और सौंफ का सेवन करना मन खराब होने की स्थिति में बहुत फायदेमंद रहता है। आप इसका पाउच पर्स में या गाड़ी में भी रख सकते हैं। ताकि जरूरत होने पर उपयोग किया जा सके।
हरी इलायची
अगर कभी सफर के दौरान आपको अचानक मन खराब होने की समस्या होने लगे तो छोटी इलायची खरीद लें। इसे हरी इलायची भी कहते हैं। एक इलायची मुंह में रखें और लगातार टॉफी की तरह चूसते रहें। आपको लाभ होगा।
अदर कैंडी का उपयोग
मन खराब होने पर आप अदरक कैंडी या अदरक के टुकड़े का भी उपयोग कर सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अदरक में मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग की मसल्स को रिलैक्स करते हैं और पाचन को सही रखने में मददगार हैं।
पुदीना भी है मददगार
पुदीने की गोली या हरी साबुत पुदीना पत्ती का उपयोग आप कर सकते हैं। जब कभी आपको उल्टी, बेचैनी या जी मिचलाने की समस्या हो तो एक चुटकी नमक के साथ 4 से 5 पुदीना पत्ती मुंह में रखें और धीरे-धीरे चबाएं।
नींबू है फायेदमंद
मन खराब होने पर आप नींबू पानी ले सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। नहीं तो आप काले नमक के साथ नींबू चाट सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |