healthplanet.net

Posted on


​प्रोटीन

कंसीव करने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है प्रोटीन। आपको दालों से भरपूर प्रोटीन मिल जाएगा। स्‍प्राउट्स, लीन मीट और चिकन में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

​रिसर्च भी करती है सपोर्ट

दालों से महिलाओं की फर्टिलिटी पर पड़ने वाले असर की जांच की। इस स्‍टडी में महिलाओं को एक हफ्ते में 14 बार दालों से बना खाना खाने को दिया गया।

इससे पता चला कि पल्‍सेस बेस्‍ड डाइट लेने से महिलाओं की कमर का फैट कम हुआ, ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल में सुधार आया, कोलेस्‍ट्रॉल घटा, हार्मोंस संतुलित हुए और ओवरी में मौजूद फॉलिकल सिस्‍ट में भी कम आई।

​विटामिन

विटामिन के लिए संतरा और पालक खाना चाहिए। बैरीज खाने से एग की क्‍वालिटी अच्‍छी होती है। इन्‍हें खाने से प्रेग्‍नेंसी के चांसेस बढ़ सकते हैं।

​कौन-से विटामिन लें

विटामिन बी एग की क्‍वालिटी को बेहतर करने में मदद करता है और ओवुलेशन संबंधी इनफर्टिलिटी से बचाता है। इसके अलावा विटामिन ओवरी के स्टिमुलेशन में सुधार लाता है और वीर्य की क्‍वालिटी को बेहतर करता है।

विटामिन सी, फोलिक एसिड, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, सिलेनियम और जिंक वाले फूड्स भी अपनी डाइट में शामिल करें।

​पानी

कंसीव करने के लिए आपको पानी बहुत पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और विषाक्‍त पदार्थ पेशाब के जरिए बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। पानी सभी अंगों और कोशिकाओं को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है जिसमें प्रजनन अंग की कोशिकाएं और प्रजनन अंग जैसे कि ओवरी, गर्भाशय शामिल हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info