healthplanet.net

Posted on

डिलीवरी के बाद पहले पीरियड को लेकर महिलाएं बहुत असमंजस में रहती हैं। वहीं, उनके मन में यह सवाल भी आता है कि डिलीवरी के कितने दिनों बाद पीरियड्स आते हैं। डिलीवरी के बाद पीरियड्स आना अक्‍सर इस बात पर निर्भर करता है कि आप स्‍तनपान करवा रही हैं या नहीं।

डिलीवरी के लगभग छह से आठ सप्‍ताह के बाद पीरियड्स आते हैं, वो भी अगर आप स्‍तनपान नहीं करवा रही हों तो। स्‍तनपान करवाने की स्थिति में पीरियड आने का समय हर महिला में अलग हो सकता है। वहीं, कुछ महिलाओं को तो तब तक पीरियड्स नहीं आते, जब तक कि वो शिशु को दूध पिलाती हैं।

आमतौर पर स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को हार्मोंस की वजह से डिलीवरी के बाद जल्‍दी पीरियड्स नहीं आते हैं। ब्रेस्‍ट मिल्‍क बनाने के लिए प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन बनता है जो कि प्रजनन हार्मोंस को दबा सकता है। इसके कारण ओवुलेशन नहीं होता है या फर्टिलाइजेशन के लिए एग रिलीज नहीं होते हैं। इस प्रक्रिया के बिना पीरियड्स नहीं आते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info