healthplanet.net

Posted on

यूं तो बच्चों में (नवजात हो या बड़े) उल्टी को सामान्य माना जाता है, लेकिन यदि ऐसा बार-बार होता है तो ध्यान देने की जरूरत है। आमतौर पर जब बच्चे के पेट में गड़बड़ होती है या ज्यादा खा लेने पर उल्टी होती है। ज्यादा दूध पीने के बाद पेट हल्का-सा भी दब जाए तो उल्टी हो जाती है। इन सामान्य हालात को छोड़ दें तो कई बार पेट के संक्रमण या फूड पॉयजनिंग के कारण भी उल्टी होती है। बार-बार की उल्टी का सबसे बड़ा खतरा होता है शरीर में पानी की कमी। से जुड़े एम्स के डॉ. केएम नाधीर के अनुसार, कई बार खांसते समय और फेंफड़ों से बलगम निकालते समय उल्टी जैसे लक्षण महसूस होते हैं, लेकिन यह उल्टी नहीं होती, क्योंकि उल्टी सिर्फ पेट से आती है। यूं तो यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन गंभीर स्थिति में मेडिकल उपचार की जरूरत पड़ सकती है। कई बार दवाओं के कारण भी ऐसा होता है। बेहोश करने वाली सामान्य दवाएं उल्टी का कारण बनती हैं।
ही उल्टी से भी पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसमें लापरवाही बरतने की गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

बार-बार की उल्टी से डिहाइड्रेशन के जो लक्षण सामने आते हैं, उनमें शामिल हैं-चिड़चिड़ाहट, थकान, रोने पर कम आंसुओं का निकलना, आंखों का धंस जाना, त्वचा का ठंडा पड़ना, सामान्य से कम पेशाब करना, पहले पीले रंग का पेशाब आना, सुस्ती, बाहर खेलने का मन नहीं करना। यदि ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

बच्चे को हो रही बार-बार उल्टी तो रखें इन बातों का ध्यान

बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा हो तो भी उसे पानी पिलाते रहें। छोटे बच्चों को ग्लूकोज का घोल भी दिया जा सकता है। ठोस के बजाए, तरल आहार दें जैसे साबूदाने का मांड।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info