healthplanet.net

Posted on

नवजात शिशु के बाल हटाने की विधि है दूध और हल्‍दी
जब भी आप बच्चे की मालिश करने बैठें तो मालिश के बाद हल्‍दी और दूध का मिश्रण शिशु के शरीर पर जरूर लगाए। या फिर एक मुलायम कपड़े को दूध में डुबोकर शिशु के शरीर को साफ कर दें। इसके बाद शिशु को साबुन के बिना नहलाएं। इससे बच्चे की त्वचा साफ सुंदर मुलायम बनेगी।
कुछ शिशुओं के शरीर पर ज्‍यादा बाल होते हैं जिन्‍हें देखकर उनकी माओं को चिंता होने लगती है। शिशु के शरीर पर बाल उसके जींस पर निर्भर करते हैं। अगर शरीर पर बाल ज्‍यादा हों तो आगे चलकर बच्‍चे को परेशानी होती है। कहा जाता है कि कुछ घरेलू तरीकों या नुस्‍खों की मदद से शिशु के शरीर के बालों को हमेशा के लिए हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

आटे से नवजात शिशु के अनचाहे बाल कैसे हटाएं

शिशु के शरीर से बाल हटाने का ये आयुर्वेदिक तरीका सबसे बेहतरीन है। आटे में हल्‍दी और बादाम मिलाकर शिशु के शरीर पर मलें। गेहूं के आटे में विटामिन ई प्रचुरता में होता है। ये एंटीऑक्‍सीडेंट है जिसकी शरीर को जरूरत होती है। तीनों चीजों को मिलाकर एक मुलायम बॉल बना लें और उसे गुनगुने बादाम तेल में डुबोकर शिशु के शरीर पर मलें।
​नवजात शिशु के बाल हटाने की विधि है दूध और हल्‍दी

मालिश के बाद हल्‍दी और दूध का मिश्रण शिशु के शरीर पर लगा सकते हैं। जब ये सूख जाए तो एक मुलायम कपड़े को दूध में डुबोकर शिशु के शरीर को साफ कर दें। इसके बाद शिशु को साबुन के बिना नहलाएं।
​बच्चों के शरीर के बाल हटाने का उपाय है उबटन

बेसन, दूध और एक चुटकी हल्‍दी को मिलाकर उबटन तैयार करें। इस पेस्‍ट से शिशु के शरीर की मालिश करें। शिशु के शरीर और चेहरे से बालों को हटाने का ये सबसे असरदार तरीका है। आप दूध की जगह दही या क्रीम का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये उबटन बाल हटाने के साथ-साथ मॉइश्‍चराइजर का भी काम करता है।
​चंदन पाउडर से बच्चों के शरीर के बाल कैसे हटाएं

चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्‍दी और दूध मिलाकर इस पेस्‍ट को बालों वाले हिस्‍से पर लगाएं। हल्‍के हाथों से मलते हुए पेस्‍ट को हटाएं और फिर शिशु को नहला दें।
नवजात शिशु के अनचाहे बाल कैसे हटाएंं

आप बादाम, हल्‍दी और पीली सरसों से बने पेस्‍ट से भी शिशु की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा कच्‍चे दूध में ब्रेड का एक टुकड़ा डुबोकर रोज शिशु के शरीर की मालिश करें।

इन घरेलू तरीकों से बाल धीरे-धीरे कम होंगे। नुस्‍खा इस्‍तेमाल करने के बाद कुछ दिनों में बाल अपने आप ही धीरे-धीरे पतले होने लगेंगे।
कच्‍चे दूध में पैथोजन होते हैं जिसकी वजह से शिशु को दस्‍त और पेचिश हो सकता है। इसके इस्‍तेमाल के दौरान आपको सावधानी बरतनी है।
आपको शरीर से बाल हटाने का वही तरीका चुनना है जो आपके शिशु के लिए सही और सहज हो।
शिशु की त्‍वचा बहुत नाजुक और मुलायम होती है। इसे तेजी से रगड़े नहीं। ऐसा करने पर स्किन पर चकत्ते, नील या एलर्जी हो सकती है।

यदि घरेलू तरीकों से शिशु के शरीर के बाल साफ कर दिए जाएं तो उसे आगे चलकर परेशानी नहीं होती है। हालांकि, बच्‍चे की त्‍वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए बाल हटाने के लिए किसी भी केमिकल प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल न करें।
संबंधित स्टोरीज़

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info