healthplanet.net

Posted on

इन घरेलू नुस्खों से हो सकता है आपका बच्चा गोरा

बेबी को गोरा कैसे करें- घरेलू उपाय

आपके बच्चे का रंग चाहे गोरा हो या काला वो गर्भाधान के समय में उसके जीन से निर्धारित होता है. बेशक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लक्षण अस्थायी रूप से आपके बच्चे के रंग को बदल सकते हैं या त्वचा के रंग को प्रभावित कर सकते हैं. एक बार इन मुद्दों का समाधान हो जाए तो आपके बच्चे की त्वचा का रंग जिस टोन के साथ वो पैदा हुआ था वापस आ जायेगा.

काम आएंगे ये टिप्स

हर मां का एक ही सपना होता है कि उसका बच्चा गोरा लगे. लेकिन उसे समझ में नहीं आता है कि ये कैसे किया जाएं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें आजमाने से आपके बच्चे की त्वचा में निखार आ जाएगा और उसे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा.

सावधानी है जरूरी

घरेलू उपचार जिनसे वास्तव में आप अपने बच्चे की त्वचा को गोरा बना सकते है लेकिन इन्हे आजमाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. बच्चे की नाजुक और मुलायम होती है और इसके साथ आप चाहें तो इस संदर्भ में अपने डॉक्टर से भी सम्पर्क कर सकते हैं.

बादाम और दही

भीगे हुए बादाम लेकर उसको छील ले. इसे पीसकर आवश्यक दही के साथ लेकर एक चिकना पेस्ट बना ले. बच्चे के चेहरे की सफाई इस पेस्ट के साथ करे. ध्यान रहे बच्चे की त्वचा पर इस पेस्ट को हलके हाथ से लगाए. कुछ ही दिनों में बच्चे का रंग गोरा और निखरा नजर आएगा.

नारियल पानी और गुलाब जल

नारियल पानी एक उत्कृष्ट त्वचा को शुद्ध करने का पदार्थ है. यह भी रंग गोरा करने में मदद करता है. गुलाब जल और नारियल पानी का बराबर मात्रा का मिश्रण बनाएं और एक स्प्रे बोतल में इसे डाल दे. इस स्प्रे को दिन में 2 बार 1 महीने के लिए बच्चे के चेहरे की त्वचा पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

नारियल पानी और गुलाब जल

यह न केवल त्वचा को गोरा अपितु नरम भी बना देता है. इस मिश्रण का उपयोग करके आपके बेबी को दूध जैसी सफ़ेद और कोमल त्वचा मिल सकती है.

दही और दूध

दही और दूध का मिश्रण आपके बच्चे के लिए एक वरदान है. दही और दूध को मिलाकर लगाने से रंग गोरा होता है और त्वचा चमक उठती है. आप दूध और दही के मिश्रण से अपने बच्चे को नहलाने से पहले लगा दे और उसके बाद उससे हल्‍के गर्म पानी से नहला दे. इससे त्वचा पर जमा हुआ मैल भी उतर जाता है और रंग भी साफ़ होता है.

कच्चा दूध

कच्चा दूध त्वचा को गोरा करने के लिए एक अच्छाप उपाय है. यह गंदगी को और अशुद्धियों को हटा देता है . हर सुबह ठंडे कच्चे दूध में रुई को डुबोकर इसका उपयोग बच्चे के चेहरे को साफ करने के लिए इस्तेमाल करे. हालांकि ये एक पुराना उपाय है मगर यह अद्भुत काम करता है.

पपीता और शहद

आपने चमकती त्वचा के लिए शहद और नींबू के पैक के बारे में सुना ही होगा मगर ये सिर्फ व्यास्कए लोगों के लिए है. बच्चों के लिए ताजे पपीते का गूदा और शहद को मिलाकर एक मिश्रण बनाए ले. इससे बच्चे के शरीर और चेहरे पर हल्के हाथ से मले और उसके बाद बच्चे को हल्के गर्म पानी से नहला दे. एक सप्ताह में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आएगा और आपका बच्चा गोरा दिखने लगेगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info