healthplanet.net

Posted on


शहद हो सकता है फायदेमंद
छालों की समस्या और इसके दर्द से राहत पाने के लिए शहद लगाना फायदेमंद हो सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घावों को ठीक करने और इसके कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। रूई की मदद से छालों पर शहद लगाएं, दिन में दो से तीन बार ऐसा करें। शहद में मौजूद औषधीय गुण सूजन और दर्द को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं।

छालों में हल्दी के लाभ
हल्दी एक एंटीसेप्टिक है, जिसका इस्तेमाल लगभग सभी भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। हल्दी इंफेक्शन से लड़ने के साथ-साथ मुंह के छालों से होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में भी सहायक है। हल्दी में रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो छालों को पकने से बचाते हैं। हल्दी के पानी से कुल्ला करने या छालों पर हल्दी का पेस्ट लगाने से इसमें आपको लाभ मिल सकता है।

एलोवेरा है विशेष लाभकारी
एलोवेरा, हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुंह के छालों को भी ठीक करने में इसके लाभ देखे गए हैं। प्राकृतिक रूप से निकाले गए एलोवेरा का रस लें और इसे अल्सर पर लगाएं। एलोवेरा के एंटीसेप्टिक गुण आपको लगभग तुरंत राहत प्रदान करने में मदद करेंगे। छाले के घावों को ठीक करने और सूजन से राहत दिलाने में एलोवेरा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

फिटकिरी का पानी
घावों को ठीक करने में पोटास एलम या फिटकिरी को काफी कारगर घरेलू उपचार माना जाता है। मुंह के छालों को ठीक करने में भी फिटकिरी आपके लिए मददगार हो सकती है। हल्के से गुनगुने पानी में फिटकिरी मिलाएं और इससे कुल्ला करें। दिन से दो-तीन बार ऐसा करने से छालों का घाव और दर्द दोनों कम हो जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info