Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
छाती में दर्द होना कौन सी बीमारी है?- Diseases Related to Chest Pain in Hindi
हार्ट अटैक- Heart Attack
छाती में दर्द हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। हार्ट अटैक एक गंभीर बीमारी होती है, जिसमें व्यक्ति को बार-बार छाती में दर्द हो सकता है। छाती में दर्द के साथ ही सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, चक्कर आना और थकान लगना भी छाती में दर्द लक्षण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको पहले कभी हार्ट अटैक आ चुका है, इसके बाद भी छाती में दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी- Hypertrophic Cardiomyopathy
हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी एक गंभीर समस्या हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति को छाती में दर्द हो सकता है। यह समस्या तब होती है, जब आनुवंशिक कारकों के कारण हृदय मोटा हो जाता है। ऐसे में जब हृदय मोटा होता है तो रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। इससे मांसपेशियों को रक्त पंप करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी में छाती में दर्द के साथ ही सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना, बेहोशी, पैरों में दर्द और पेट में सूजन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। इस स्थिति का समय पर इलाज कराना जरूरी होता है, क्योंकि समय बढ़ने पर यह खराब हो सकता है।
प्लूरिसी रोग- Pleurisy
प्लूरिसी फेफड़ों से जुड़ी एक बीमारी है, इसमें छाती में तेज दर्द होता है। इस बीमारी में उस झिल्ली पर सूजन आ जाती है, जो फेफड़ों को कवर करती है। फ्लूरिसी रोग होने पर आपको छाती में दर्द हो सकता है। इसके अलावा कंधे में दर्द हो सकता है। साथ ही खांसने, छींकने आदि पर भी दर्द महसूस हो सकता है। सांस लेने में मुश्किल होना भी प्लूरिसी रोग का लक्षण माना जाता है।
पल्मोनरी एम्बोलिज्म- Pulmonary Embolism
प्लमोनरी एम्बोलिज्म एक गंभीर बीमारी हो सकती है। यह बीमारी तब होती है, जब रक्त का थक्का फेफड़ों रक्त पहुंचाने वाली धमनी में फंस जाता है। इस स्थिति में आपको सीने में दर्द हो सकता है। यानी छाती में दर्द होना पल्मोनरी एम्बोलिज्म रोग भी हो सकता है। इसमें आपको चक्कर आना, बेहोशी, नाखूनों का रंग बदलना जैसे लक्षण भी पल्मोनरी एम्बोलिज्म के लक्षण हो सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |