Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सीने के बीच में दर्द होने के हो सकते हैं ये कारण :-
एसिडिटी
छाती के बीच में यानी स्वांसनली वाले हिस्से में दर्द होना एसिडिटी का एक कारण हो सकता है। दरअसल, जब आहारनली में एसिड आता है, तो सीने के बीचों-बीच में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द पेट के ऊपरी हिस्से में भी होता है। अपच, कोई दवा, शराब या फिर मसालेदार भोजन एसिडिटी को बढ़ा सकता है। इस स्थिति में आपको छाती के बीच तेज दर्द का अनुभव हो सकता है।
हार्ट अटैक
महिलाओं और पुरुषों में हार्ट अटैक के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। अगर छाती के बीच में दर्द है, तो यह महिलाओं में होने वाले हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। यानी हार्ट अटैक आने से पहले छाती के बीच दर्द महसूस हो सकता है। महिलाओं को यह दर्द कभी धीमा या तेज हो सकता है। इसलिए अगर आपको लगातार छाती के बीच में दर्द महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
अगर आपको छाती के बीच में दर्द होने के साथ ही जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और थकान महसूस हो तो इन लक्षणों को अनदेखा बिल्कुल न करें।
गैस्ट्रो-ओओसोफेगल रिफ्लक्स रोग
जब किसी व्यक्ति को छाती के बीच में दर्द महसूस होता है, तो यह गैस्ट्रो-ओओसोफेगल रिफ्लक्स रोग के कारण भी हो सकता है। यह समस्या अधिकतर अधिक वजन वाले लोगों में देखने को मिलता है। इस स्थिति में पेट में उत्पन्न एसिड भोजन नली में वापस आ जाता है। गैस्ट्रो ओओसोफेगल रिफ्लक्स होने पर आपको छाती के बीच में दर्द, जकड़न और जलन महसूस हो सकती है।
स्टर्नम फ्रैक्चर
ऊपरी शरीर के मूवमेंट के लिए स्टर्नम बहुत जरूरी होता है। अगर स्टर्नम में फ्रैक्चर होता है, तो इस स्थिति में छाती के बीच में दर्द महसूस हो सकता है। यह चोट खेलने के दौरान या फिर फिजिकली एक्टिविटी के दौरान लग सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |