healthplanet.net

Posted on

छाछ पीने का सही समय, 8 फायदे और 5 नुकसान-Chach Pine Ka Sahi Samay, 8 Fayde Aur 5 Nuksan

गर्मी के मौसम में छाछ (Buttermilk) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही छाछ की तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर को ठंडक भी पहुंचती है। गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि छाछ में पोटेशियम, विटामिन बी12, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन छाछ का सेवन आपके स्वास्थ्य को तभी फायदा पहुंचाता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं छाछ पीने का सही समय क्या है।
छाछ पीने का सही समय, 8 फायदे और 5 नुकसान

छाछ पीने का सही समय
छाछ का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन छाछ पीने का सबसे सही समय भोजन करने के बाद होता है, क्योंकि यह पेट के लिए लाभदायक साबित होता है। लेकिन भूलकर भी छाछ का सेवन शाम में या रात में नहीं करना चाहिए। क्योंकि शाम के बाद या रात में छाछ पीने से पेट संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

छाछ पीने के फायदे
1- छाछ का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।

2- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

3- छाछ का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

4- छाछ विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत हो, तो उसे रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि छाछ का सेवन कब्ज की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होता है।

6- छाछ का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि छाछ में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

7- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि छाछ विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

8- छाछ में विटामिन ए और विटामिन बी जैसे तत्व पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, रोजाना एक गिलास छाछ पीने से स्किन हेल्दी रहती है।

छाछ पीने के नुकसान

1- जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत हो, उनको छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

2- अगर किसी को गठिया की शिकायत हो, तो उसे छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- जिन लोगों को अस्थमा (Asthma) की शिकायत होती है, उनको छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

4- जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ा हो, उनको अधिक मात्रा में छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

5- जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत हो, उनको छाछ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info