Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चोट लगने पर सरसों तेल और हल्दी लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, घाव और दर्द में होगा आराम
Benefits of applying mustard oil and turmeric: चोट पर सरसों का तेल और हल्दी लगाने से चोट जल्दी से ठीक हो सकती है।
अकसर चोट लगने पर आप सभी मलहम या किसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके पास तुरंत कोई मलहम नहीं है, तो आप मामूली चोट या कट लगने पर रसोई की कुछ चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए किचन में मौजूद सरसों का तेल और हल्दी काफी फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल और हल्दी चोट के घाव को तो ठीक करता ही है, साथ ही सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है।
दर्द और सूजन कम करे
हल्दी और तेल चोट पर लगाने आई सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। कई बार चोट दिखने में तो हल्की लगती है, लेकिन उसमें दर्द और सूजन काफी होती है। इसके लिए आप सरसों का तेल गर्म करें। इसमें हल्दी डालें और अपने चोट पर लगाएं। आप उस पर पट्टी भी बांध सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर चोट ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
स्किन को बनाए हेल्दी
कई बार चोट लगने से स्किन काफी खुरदरी हो जाती है। ऐसे में चोट पर सरसों का तेल और हल्दी लगाने से स्किन साफ और स्वच्छ नजर आती है। चोट पर सरसों का तेल और हल्दी लगाने से स्किन सॉफ्ट बनती है। स्किन से जुड़ी परेशानियां ठीक होती हैं।
निशान हटाने के लिए
कई बार चोट तो ठीक हो जाती है, लेकिन चोट से हुआ निशान आसानी से कम नहीं होता है। कई बार ये निशान देखने में काफी खराब लगता है। ऐसे में चोट पर हल्दी और तेल लगाने से चोट के निशान को भी हल्का किया जा सकता है।
इंफेक्शन कम करने के लिए
कई बार मॉनसून में चोट लगने के कारण उसमें इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। ये इंफेक्शन स्किन पर कई बार काफी बढ़ भी जाता है। ऐसे में चोट लगने पर हल्दी और सरसों के तेल का पेस्ट लगाया जा सकता है।
घाव को भरने के लिए
कई बार चोट लगने से खून बहने लगता है। ऐसे में चोट पर तुरंत हल्दी लगा दें। ये खून के तेज बहाव को रुकने में मदद करेगी। चोट अगर थोड़ी लगी है, तो खून बंद होने के बाद उसमें सरसों का तेल और हल्दी बना पेस्ट लगा सकते है। ध्यान रखें अगर चोट पर खून ज्यादा बह रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
हल्दी और सरसों का तेल का पेस्ट मामूली चोट पर ही लगाएं। चोट अगर ज्यादा गहरी है, तो डॉक्टर से ही संपर्क करें। लगातार हल्दी और सरसों का तेल लगाने से भी अगर चोट ठीक नहीं हो रही है, तो भी डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें। चोट में अगर पस पड़ जाए तो सरसों को तेल और हल्दी चोट पर न लगाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |