Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चिपके, पतले गालों को भरा हुआ बनाने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय
अगर आपके गाल चिपके और पतले हैं, तो आप कुछ उपायों की मदद से इन्हें भरा हुआ बना सकते हैं।
How to Gain Weight on Face: जिस तरह से वजन कम करना किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता है, उसी तरह वजन बढ़ाना भी बहुत मुश्किल होता है। खासकर पतले गालों को फुलर, प्लंपर बनाने में काफी मेहनत लगती है। दरअसल, अधिकतर लोगों के गाल काफी पतले, चिपके हुए रहते हैं। ये उनके पूरे लुक को खराब कर देते हैं, ऐसे में वे अपने गालों को भरा हुआ बनाना (How to Gain Weight on Face Cheeks) चाहते हैं। इसके लिए कई लोगों इंजेक्शन लेते हैं, तो कुछ सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ उपायों की मदद से चेहरे को भरा हुआ दिखा सकते हैं। साथ ही इन उपायों से चेहरे की मसल्स टोन भी होती हैं।
तो चलिए विस्तार से जानते हैं पतले, चिपके हुए गालों को भरा हुआ कैसे बनाया (Face Fat Gain Tips in Hindi) जा सकता है।
1. एक्सरसाइज करें (Face Exercise for Fuller Cheeks)
चेहरे की मसल्स को मोटा और फुलर बनाने के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। रेगुलर फेस एक्सरसाइज करने चेहरे भरा हुआ दिखाई दे सकता है। इससे चेहरे की मसल्स टोन भी होती हैं।
2. हाई कैलोरी फूड्स खाएं (High Calorie Foods)
फेस का फैट बढ़ाने के लिए क्या खाएं (What Should I Eat to Gain Face Fat)? हाई कैलोरी फूड्स वजन बढ़ाने के साथ ही, चेहरे को भी भरा हुआ दिखाने में मदद कर सकते हैं।
इसके लिए आप सीड्स और नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर होते हैं। साथ ही कैलोरी भी अधिक होती है। इनसे वजन को बढ़ाया जा सकता है।
इसके लिए चेहरे का वजन बढ़ाने के लिए दूध पीना भी फायदेमंद हो सकता है। दूध में हेल्दी फैट होता है इससे गाल भरे हुए दिख सकते हैं।
फैटी मछली खाने से गालों का वजन बढ़ सकता है। आपका चेहरा फुलर दिख सकता है और आप चबी लग सकते हैं।
3. चेहरे की मालिश करें (Face Massage to Cheeks)
चेहरे को फुलर लुक देने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद को त्वचा पर लगाने से स्किन सेल्स को पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही स्किन हाइड्रेट भी रहती है। आप चाहें तो अपने चेहरे की कुछ ऑयल्स से भी मसाज कर सकते हैं। चेहरे पर ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल और बादाम का तेल लगाने से चेहरा फुलर, प्लंपर दिख सकता है। इससे आपको यंग लुक भी मिलेगा।
4. चेहरे पर फेस मास्क लगाएं (Face Mask)
चेहरे को यंग लुक देने, गालों को फुलर बनाने के लिए फेस मास्क अप्लाई करना भी जरूर होता है। फेस मास्क त्वचा में नमी लॉक करता है। यह बढ़ती उम्र में पतले दिखने वाले चेहरे के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप ग्लिसरीन, यूरिया और हाईऐल्युरोनिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सेब, पपीता या केला फेस पैक भी ट्राई कर सकते हैं.
अगर चेहरे पर वजन बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके काम नहीं करते हैं, तो कुछ लोग फैट ट्रांसफर सर्जरी का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें शरीर के दूसरे क्षेत्र का फैट, चेहरे में इंजेक्शन के द्वारा डाला जाता है। लेकिन चेहरे पर फैट बढ़ाने के लिए, गालों को फुलर, प्लंपर बनाने के लिए आप रेगुलर फेस एक्सरसाइज जरूर करें। इससे चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं। साथ ही चेहरे का लुक भी अच्छा आता है।
| --------------------------- | --------------------------- |