healthplanet.net

Posted on

चेहरे पर चमक लाने वाले 5 घरेलू उपाय :-

आइए जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर क्या लगाना चाहिए.

1. वर्जिन कोकोनट ऑयल (Virgin Coconut Oil for skin)
चेहरे पर वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है, जो कि नारियल के दूध से तैयार होता है. इसमें स्किन के लिए फायदेमंद एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कि हर प्रकार की स्किन पर असर दिखाते हैं. रात में चेहरा धोने के बाद नारियल तेल लगाकर सोना स्किन को स्मूथ बनाता है.

2. एलोवेरा (Alovera benefits)
स्किन की कोशिकाओं को विकसित करने में एलोवेरा मदद करता है. यह त्वचा को मॉश्चराइज करने के साथ रोमछिद्रों को बंद होने से भी रोकता है. रात में चेहरा धोने के बाद एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं और अगली सुबह फेसवॉश कर लें.

3. चेहरा धोने के बाद मॉश्चराइजर
अधिकतर लोग मॉश्चराइजर को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन बढ़ते प्रदूषण और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के नुकसान से स्किन को बचाने के लिए मॉश्चराइजर काफी जरूरी है. यह स्किन का हाइड्रेशन बनाए रखता है. रोजाना चेहरा धोने के बाद थोड़ी गीली त्वचा पर ही मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें.

4. सनस्क्रीन
हम किसी ना किसी काम से धूप में निकलते ही हैं. लेकिन, शायद आप नहीं जानते कि धूप आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए. यह त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी रोकने में मदद करती है. ध्यान रखें कि सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए.

5. बार-बार चेहरा धोने से बचें
चेहरे को साफ रखना या फेसवॉश करना अच्छी बात है. लेकिन जरूरत से ज्यादा फेसवॉश करने से भी स्किन ड्राई हो सकती है. इसलिए अपने लिए फेसवॉश का सही टाइम ढूंढें. सुबह के समय, रात को सोने से पहले या अत्यधिक पसीना आने के बाद फेसवॉश करना सेफ हो सकता है.


चेहरे पर निखार और ग्लो तभी टिकेगा जब

स्वस्थ खानपान होगा
तला हुआ खाने से बचेंगे
फल, दूध जैसी चीजें खाएंगे
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएंगे
रोजाना चेहरे की सफाई करेंगे
रोजाना योग और मेडीटेशन करें
रोजाना भरपूर नींद लेंगे और चिंता-तनाव से दूर रहेंगे

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info