healthplanet.net

Posted on

चेहरे के एक तरफ लकवा मार जाने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण

बेल्स पाल्सी (Bell's palsy) में चेहरे पर एक तरफ का लकवा हो जाता है। जिसे फेशियल पैरालिसिस भी कहा जाता है। इसमें चेहरे के एक तरह की मांसपेशियों में शिथिलता आ जाती है और चेहरा टेढ़ा या एक तरफ लटका हुआ नजर आने लगता है। पर आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने स्वामी दयानंद अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉ. ग्लैडविन त्यागी से बात की, जिन्होंने हमें बताया कि हमारे मस्तिष्क में 12 कपालीय तंत्रिकाएं (craniel nerves) होती हैं। इसमें से जो सातवीं नस होती है जिसे फेशियल नर्व कहा जाता है, उसकी वजह से चेहरे पर एक तरफ लकवे की समस्या (Facial Paralysis Causes) होती है। हालांकि, इस फेशियल नर्व की गड़बड़ियों और इसके कारण चेहरे पर लकवा होने के पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
चेहरे पर लकवे के कारण

1. डॉक्टर के मुताबिक वायरल इन्फेक्शन की वजह से भी मुंह एक तरफ से टेढ़ा होने लगता है।

2. 90 फीसद मामलों में देखा गया है कि चेहरे पर लकवा हरपीज इन्फेंक्शन की वजह से होता है। यह इन्फैक्शन चिकनपॉक्स जैसा होता है। ।

3. कान के अंदर मवाज भरने से भी बेल्स पाल्सी की परेशानी होती है।

4. सिर पर चोट लगने के कारण चेहरे पर लकवा होता है। कान के अंदर चोट लगने से खून निकलता है और क्लॉट बन जाता है तब भी यह परेशानी हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info