healthplanet.net

Posted on

छाती में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें

Foods To Eat And Avoid In Chest Infection: छाती में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं क्या नहीं, इस बात को लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। जानें एक्सपर्ट से
Foods To Eat And Avoid In Chest Infection: अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग लोग मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और मतली, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। हमें इस तरह के लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में ये इस तरह के लक्षण छाती में इन्फेक्शन की ओर इशारा करते हैं। इसलिए आपको ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। छाती में संक्रमण की समस्या होने पर लोगों को मास्क लगाने, प्रदूषण भरे वातावरण में बाहर जाने से बचने, साथ ही खानपान में कुछ मामूली बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो इस दौरान आपको कई हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करने, साथ ही कुछ को बाहर करने की जरूरत होती है, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी समस्या गंभीर हो सकती है और इलाज में भी देरी देखने को मिल सकती है। अब सवाल यह उठता है कि छाती में इन्फेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

छाती में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं- Foods To Eat During Chest Infection

फल और सब्जियां अधिक खाएं: मौसमी और रंग बिरंगी सब्जियां और फल आदि को डाइट में शामिल करें। क्योंकि इनमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है।
प्रोटीन रिच फूड्स खाएं: सुनिश्चित करें की आपकी डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स जरूर शामिल होने चाहिए। मीट, राजमा, छोले और मछली आदि खाएं।
नट्स और ड्राई फ्रूट्स: नट्स और ड्राई फ्रूट्स फाइबर, हेल्दी फैट्स और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
साबुत अनाज खाएं: इनमें कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। आप क्विनोआ, ब्राउन राइस, ओट्स आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा खट्टे फल, शहद, हल्दी और अदरक को डाइट का हिस्सा बनाएं।
छाती में इन्फेक्शन होने पर क्या न खाएं- Foods To Avoid During Chest Infection

नमक के अधिक सेवन से बचें।
फ्रोजन फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें।
डेयरी फूड्स का सेवन न करें।
जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
शराब और स्मोकिंग के सेवन से परहेज करें।

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
छाती में इन्फेक्शन होने पर आपको अपने खानपान के साथ ही आराम करने पर अधिक करना चाहिए। आपको इस दौरान एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। हालांकि आप इस दौरान योग का अभ्यास कर सकते हैं। इससे फेफड़ों की फंक्शन में सुधार करने में मदद मिलती है। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info