Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए, जानें 5 फायदे- Ek Din Me Kitna Chukandar Khana Chaiye, Jane Fayde
चुकंदर (Beetroot) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, चुकंदर का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चकुंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, तांबा, वसा और विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं और ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है, तो आइए जानते हैं एक दिन में चुकंदर का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए, जानें 5 फायदे
एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए
एक दिन में आप एक चुकंदर का सेवन कर सकते हैं या फिर 250 ml चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे अधिक का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर आप एक दिन में एक चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। आइए जानते है चुकंदर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
चुकंदर खाने के फायदे
1- शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
2- हृदय (Heart) शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
3- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।
4- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
5- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चुकंदर का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो हाई बीपी को कम करने का काम करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |