healthplanet.net

Posted on

रोज चुकंदर का जूस पीने से होते हैं ये 6 फायदे

चुकंदर खाने के फायदों के बारे में तो आपने काफी सुना होगा लेकिन हम इसके जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे बता रहे हैं

चुकंदर को ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते हैं लेकिन इसके होने वाले ढेरों फायदे हैं। एक ग्लास चुंकदर का जूस अपने आप में सम्पूर्ण होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मिनरल्स, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। चुकंदर का रस पीने से आपके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के अलावा कई सारे फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

1) खून साफ करे
नर्सिंग और हेल्थ साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक खून की कमी और एनीमिया से पीड़ित लड़कियों के रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से सिर्फ 20 दिन के भीतर उनके शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। चुकंदर का जूस गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक मात्रा में आयरन की आवश्यकता होती है।

2) दिल को रखे स्वस्थ्य

हृदय को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए चुकंदर का जूस सबसे प्राकृतिक और सरल उपाय है। चुंकदर में मौजूद नाइट्रेट हाइपरटेंशन और अन्य कई दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में लाभकारी होता है। यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर इनमें खून का प्रवाह तेज कर देता है। एक अध्ययन में ये दावा किया गया है कि 500 ग्राम चुकंदर से निकाले गए जूस को दो हफ्तों तक लगातार पीने से हाई ब्लड प्रेशर इस जूस को पीने के 6 घंटे के अंदर नैचुरली लो हो जाता है।

3) दिमाग करे तेज
एक अध्ययन में पाया गया है कि शरीर में नाइट्रेट ऑक्साइड की कमी हो जाने की वजह से हमारे मस्तिष्क में खून का फ्लो कम हो जाता है, जिससे दिमाग कमजोर होने लगता है और न्यूरान्स की कमी होने लगती है। चुकंदर का जूस पीने से फ्रंटल कॉर्टेक्स में फिर से जान आ जाती है। ये हमारे दिमाग का वो हिस्सा है जो संज्ञानात्मक कार्य (कॉग्नीटिव फंक्शन) करने के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है। ये आपकी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं जैसे डिमेंशिया और अल्झामर जैसी बीमारियों के खतरे से भी बचाता है।

4) डायबिटीज करे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस रामबाण औषधि है। चुकंदर में बैटालिन और नियो बैटानिन होता है जो खून में ग्लूकोज के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है । चुकंदर का जूस पीने डायबिटीज के मरीज में इंसुलिन प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में मदद मिलती है।

5) सेक्स क्षमता बढ़ाए
अगर आपको शीघ्र स्खलन या सेक्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। चुकंदर में नाइट्रेट होता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड एक गैस है, जो ब्लड वेसेल्स को फैला देती है जिससे शरीर में और जननांगों में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है। इससे आपकी सेक्सुअल परफार्मेंस इम्प्रूव होगी।

6) कैंसर से बचाव

चुकंदर में कैंसर रोधी गुण भी पाये जाते हैं। इसमें मौजूद बैटानिन और बैटासायनिन शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं। ये शरीर में विभिन्न ट्यूमर और कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। एक अध्ययन से पता चलता है कि बैटासायनिन प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों में ट्यूमर बढ़ने की गति को 12.5 प्रतिशत तक कम कर देता है।



इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्‍तविकता सुनिश्‍चित करने का हर सम्‍भव प्रयास किया गया है। यहां पर उपलब्‍ध सभी सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारी आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्‍सक से अवश्‍य संपर्क करें। आपका चिकित्‍सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info