healthplanet.net

Posted on

चिकन पॉक्स क्या है, और कब होता है? – Chicken pox in Hindi

चिकन पॉक्स (Chicken Pox in Hindi) मुख्यतः वैरिसेला नामक वायरस से फैलता है, और सामान्यतः बच्चों को व्यस्कों की तुलना में अधिक प्रभावित करता है। चिकन पॉक्स को छोटी माता या चेचक के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर चिकन पॉक्स दिसम्बर माह से फरवरी माह तक (December to spring) सबसे ज्यादा फैलता है और कई बार यह संक्रमण सालभर रहता है। चिकन पॉक्स के मुख्य लक्षणों (Symptoms of Chicken Pox in Hindi) में मुख्यतः छोटे छोटे, द्रव से भरे फफोले के साथ खुजली होना सम्मलित हैं ।

चिकन पॉक्स को आयुर्वेद में लघु मसूरिका के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि इसमें मसूर के दाल के साइज़ के छोटे छोटे दाने मरीज के शरीर पर हो जाते हैं। यद्धपि यह एक खतरनाक बीमारी है परन्तु अगर सही समय पर इसके लक्षणों की पहचान करके इसका सही इलाज (Chicken Pox Treatment in Hindi) करा लिया जाये तो यह आसानी से ठीक हो जाती है और जान का खतरा नहीं रहता।
चिकन पॉक्स के कारण- Causes of Chicken Pox in Hindi
चिकन पॉक्स फ़ैलने का मुख्य कारण (Symptoms of Chicken Pox in Hindi) वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस होता है, परन्तु यह एक संक्रामक रोग है जो संक्रमण से फ़ैलता है। चिकन पॉक्स (Chicken Pox in Hindi) एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खाँसने ,छींकने हाथ मिलाने, थूकने, फोड़े-फुंसी से निकले द्रव, कपड़े इत्यादि के सम्पर्क में आने से फ़ैलता है। यद्धपि चिकन पॉक्स व्यस्कों की अपेक्षा बच्चों को अधिक होता है फिर भी यह व्यस्कों में हो सकता है यदि-

उन्हें पहले कभी चिकन पॉक्स नहीं हुआ हो
चिकन पॉक्स के लिए टीकाकरण न कराया हो

अगर आपको बचपन में चिकन पॉक्स हो चुका है तो भविष्य में इसके होने की सम्भावना न के बराबर होती है या 99 % आपको यह रोग दुबारा नहीं होगा क्यूँकि इसके एक बार हो जाने के बाद हमारे शरीर में इस रोग के लिये प्रतिरोधक शक्ति उत्पन्न हो जाती है।
चिकन पॉक्स के लक्षण – Symptoms of Chicken Pox in Hindi

सामान्यतः चिकन पॉक्स संक्रमण वायरस के संपर्क में आने के 10 से 21 दिन तक होता है और 5-10 दिन तक रहता है। छोटे, द्रव से भरे फफोले के साथ खुजली होना इसका मुख्य लक्षण है, इसके अतिरिक्त इसके लक्षण बच्चों और व्यस्कों में अलग अलग होते हैं। चिकन पॉक्स के सामान्य लक्षण- Symptoms of Chicken pox in Hindi इस प्रकार हैं-

बुखार (Fever in Hindi)
दाने के साथ चक्कर आना
तेज़ दिल की धड़कन
सांस की तकलीफ
झटके/दौरे पड़ना
मांसपेशियों के समन्वय की कमी
थकान/कमजोरी (fatigue meaning in hindi)
खाँसी बढ़ना
उल्टी- Vomiting
गर्दन में कठोरता महसूस करना इत्यादि

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info