Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चिकनगुनिया होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
चिकनगुनिया वायरस (Chikungunya virus) आमतौर पर बरसात में होने वाली बीमारी है, क्योंकि बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है और चिकनगुनिया होने का कारण मच्छरों का काटना ही है, ये एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है और अगर आप चिकनगुनिया में अपने खानपान (Chikungunya diet) का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
चिकनगुनिया में क्या ना खाएं?
चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों को अपने खानपान (Chikungunya diet) का खास ध्यान रखना होता है, ये आपको जल्दी स्वस्थ होने में मदद करते हैं। अगर आप खानपान को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं तो चिकनगुनिया के उपचार में मदद मिलती है। अगर आप चिकनगुनिया से पीड़ित हैं तो आपको नीचे दिए गए पदार्थों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना है-
1. तला हुआ और मसालेदार खाना आपको बिल्कुल भी नहीं खाना है, अगर आप टिक्की, समोसा, पूरी और कचौरी खाने के शौकीन हैं तो इनसे दूरी बना लें।
2. मिठा भोजन भी चिकनगुनिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं जैसे- पेस्ट्री, केक, आइसक्रीम
3. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे पास्ता, सफेद आटा, सफेद ब्रेड आदि भी आपको नहीं खाना है।
4. जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता, नूडल्स, मैगी चिकनगुनिया से छुटकारा पाने में बाधक बन सकते हैं।
5. इसके अलावा कैफीनयुक्त पेय पदार्थ जैसे शराब, चाय, कॉफी इत्यादि भी चिकनगुनिया के मरीजों के लिए हानिकारक है।
| --------------------------- | --------------------------- |