Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चिकनपॉक्स (छोटी माता) होने पर तुरंत करें इन 5 चीजों से परहेज, जल्द मिलेगा आराम
चिकनपॉक्स के दौरान आपको कई चीजों का सेवन अवॉइड करना चाहिए जिसके बारे में हम आगे इस लेख में जानेंगे
चिकनपॉक्स यानी छोटी माता की बीमारी किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। ये बीमारी बच्चों में होती है, नवजात शिशुओं में भी होता है, गर्भवती महिलाओं से लेकर ऐसे कई लोगों में हो सकती है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो। ये रोग आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाता है। वरिसेला जोस्टर नाम के वायरस के कारण ये बीमारी फैलती है पर अगर आप सही देखरेख और डाइट फॉलो करें तो चिकनपॉक्सी की बीमारी जल्दी ठीक हो सकती है हालांकि आपको कई चीजों का सेवन भी अवॉइड करना चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे कि चिकनपॉक्स के दौरान खाने की किन चीजों का सेवन अवॉइड करना चाहिए।
1. ऑयली फूड और ट्रांस फूड का सेवन न करें (Avoid oily and trans food during chicken pox)
चिकनपॉक्स के दौरान आपको ऐसी चीजों का सेवन अवॉइड करना चाहिए जिसमें ट्रांस फैट मौजूद होता है। चिकनपॉक्स में ट्रांस फैट के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि इसे पचाना मुश्किल होता है। अगर आप ज्यादा ट्रांसफैट का सेवन करेंगे तो हार्ट डिसीज का खतरा भी बढ़ जाएगा। ट्रांस फैट का सेवन करने से चिकनपॉक्स को ठीक होने में समय लगता है और वो फैल भी सकता है। ट्रांस फैट ज्यादातर फास्ट फूड में मौजूद होता है, इससे त्वचा में सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है इसलिए आप तला हुआ खाना जैसे फ्रैंच फ्राइज, पकौड़े, समोसा, कचौड़ी आदि अवॉइड करें।
2. सोडियम युक्त फूड अवॉइड करें (Avoid sodium during chicken pox)
आपको मसालेदार या ज्यादा नमक वाले खाने को भी पूरी तरह से अवॉइड करना है। अगर आप ज्यादा मसालेदार खाना या ज्यादा नमक वाला खाना खा लेंगे तो आपके मुंह में जलन हो सकती है और चिकनपॉक्स मुंह के एरिया के पास भी होता है, इससे आपको तेज दर्द हो सकता है। आपको अपनी डाइट से पिज्जा, बर्गर, चिकन, मी, चाइनीज फूड्स आदि का हटा देना चाहिए।
3. चिकनपॉक्स होने पर मिर्च वाला खाना न खाएं (Avoid spicy food during chicken pox)
आपको ऐसी चीजों का सेवन भी अवॉइड करना है जिसमें मिर्च ज्यादा हो। ज्यादा मिर्च खाने से चिकनपॉक्स के लक्षण बढ़ सकते हैं, वहीं आपको अर्जीनाइन नाम के एमिनो एसिड का सेवन भी अवॉइड करना है जो कि चिकनपॉक्स के वायरस को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप मिर्च वाले खाने का सेवन ज्यादा करेंगे तो चिकनपॉक्स, सामान्य से ज्यादा समय में ठीक होगा। आपको लाल मिर्च, खड़े मसाले, पीनट बटर, ट्री नट्स अवॉइड करना है।
4. चिकन पॉक्स में खट्टे फल न खाएं (Avoid citrus fruits)
आपको खट्टे फलों को भी चिकनपॉक्स के दौरान खाना अवॉइड करना चाहिए। खट्टे फलों को सिट्रस फल भी कहा जाता है। इन फलों का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इनकी वैराइटी की बात करें तो नींबू, संतरा, ग्रेपफ्रूट, मौसंबी, आम आदि में खट्टापन शामिल होता है। आपको चिकनपॉक्स के दौरान इनका सेवन अवॉइड करना चाहिए। चिकनपॉक्स के दौरान मुंह में छाले होते हैं और इन फलों में मौजूद एसिड, छालों के दर्द और जलन को बढ़ाने का काम करेगा इसलिए आपको इनका सेवन पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए।
5. ज्यादा गरम खाना अवॉइड करें (Avoid hot food during chicken pox)
अगर आपको ज्यादा गरम खाना पसंद है तो उसे भी अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इससे आपके मुंह में छाले हो सकते हैं और वो जलन पैदा करेंगे, चिकनपॉक्स में होने वाले दाग या दाने मुंह के अंदर भी हो सकते हैं तो अगर आप गरम-गरम खाना पसंद करते हैं तो ये आदत छोड़ दें। आपको ठंडा भोजन जैसे आइसक्रीम, मिल्कशेक, दही आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको सैचुरेटेड फैट युक्त भोजन जैसे मीट को भी अवॉइड करना चाहिए। इनमें सैचुरेटेड फैट होता है जिससे सूजन होती है और चिकनपॉक्स का इलाज होने पर भी निदान जल्दी नहीं हो पाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |