Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय
चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी varicella वायरस के कारण हो जाती है। चिकनपॉक्स जिसको भी होता है, उसके शरीर पर लाल निकल आते हैं।
चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी varicella वायरस के कारण हो जाती है। चिकनपॉक्स जिसको भी होता है, उसके शरीर पर लाल निकल आते हैं। इसके साथ ही बुखार भी रहता है। इस दौरान चिकनपॉक्स से पीड़ित को बहुत दर्द भी होता है। चिकनपॉक्स का अभी सीधा इलाज अभी तक नहीं आया है लेकिन इसका वैक्सीन जरूर उपलब्ध होता है। अगर सही समय पर बच्चों को ये वैक्सीन दे दिया जाए तो चिकनपॉक्स के असर को काफी हद तक कम कर देता है। वैसे, चिकनपॉक्स अपने आप ही एक से दो सप्ताह में ठीक होने लगता है। चिकनपॉक्स के ठीक होने के बाद शरीर पर निकले दाने सूख जाते हैं लेकिन इसके दाग रह जाते हैं। ये दाग बहुत ही भद्दे लगते हैं। इसलिए इनसे छुटकारा पाने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं।
इन उपायों से दूर करें दाग:
नींबू- चिकनपॉक्स के दौरान शरीर पर निकले दानों के दाग को हटाने के लिए नींबू बहुत असरकारक है। रोज नींबू को दागों पर रगडे़ं और इसके बाद चेहरा धो लें। धीरे-धीरे ये दाग के निशान साफ होते चले जाएंगे।
शहद- शहद से भी चिकनपॉक्स के बाद होने वाले दागों को हटाया जाता है। इसके लिए शहद को दाग पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। रोजाना दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग सही हो जाते हैं। ।
लहसुन- चिकनपॉक्स के बाद होने वाले दाग को हटाने के लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर इसका रस निकालें। इसके बाद इसे दिन में 2-3 बार दाग पर लगाएं। इससे दाग साफ होने लगते हैं।
टमाटर- शरीर पर निकले दागों को साफ करने के लिए टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। टमाटर के प्लप को दागों पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। प्रतिदिन ऐसा करने से करने से दाग साफ हो जाते हैं।
पपीता- चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए एक कप पपीता लें उसमें पांच चम्मच शक्कर और पांच चम्मच दूध डालें। इसका पेस्ट बनाने के बाद दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर लें। इससे दाग ठीक हो जाएंगे।
चन्दन- चन्दन से चेचक के दाग आसानी से मिट जाते है। इसके लिए चन्दन पाउडर में ओलिव आयल मिलाएं और इसे दाग पर लगाए। रोज इसका इस्तेमाल करने से दाग ठीक होने लगते हैं।
नारियल तेल- नारियल तेल चिकनपॉक्स के दाग निकालने में बहुत मदद करता है। नारियल तेल दाग पर लगाकर मसाज करें। रोज 4-5 बार करने से दाग ठीक हो जाते हैं।
एलोवेरा- एलोवेरा जैल को दाग पर लगाने के बाद मसाज करें। रोज ऐसा करने से दाग के निशान साफ हो जाते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |