healthplanet.net

Posted on

Morning Sunlight Benefits: सुबह की पहली धूप सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी होती है बेहद फायदेमंद, इतनी देर बैठने से मिलेंगे फायदे

धूप में बैठने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का पर्याप्त निर्माण होता है, जो बीमारी पैदा करने वाले कारकों से लड़ने का काम करते हैं और आपको चुस्त-दुरुस्त रखते हैं.

Morning Sunlight Benefits: सुबह की पहली धूप शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. सूरज की पहली किरण में विटामिन डी पाया जाता है. जो सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. सुबह के समय सिर्फ 30 मिनट की धूप आपकी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. सूरज की रोशनी में ऐसे चमत्कारी गुण पाए जाते हैं, जिनके कारण शरीर पर विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के असर की आशंका कम हो जाती है. धूप में बैठने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का पर्याप्त निर्माण होता है, जो बीमारी पैदा करने वाले कारकों से लड़ने का काम करते हैं और आपको चुस्त-दुरुस्त रखते हैं. ऐसे में आज हम आपको सुबह की धूप के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

ग्लोइंग स्किन- पॉल्यूशन की वजह से स्किन काफी डल नजर आती है. ऐसे में सुबह की धूप में बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे स्किन पर ग्लो आता है.

हार्मोनल एक्ने से छुटकारा- आजकल बहुत सी महिलाएं हार्मोनल एक्ने की समस्या से परेशान रहती हैं. ऐसे में सुबह की पहली धूप आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होती है.

एक्जिमा से छुटकारा- एक्जिमा एक तरह की स्किन प्रॉब्लम होती है. इससे छुटकारा पाने के लिए सुबह की धूप में सिर्फ 30 मिनट बैठने से इससे छुटकारा मिल सकता है. सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरण एक्जिमा को ठीक करने में मदद करता है.

स्किन रहती है फ्रेश- सूरज की पहली किरण स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है. सुबह की धूप में बैठने से ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता रहै जिससे स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info