Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Fact Check: क्या चाय पीने से हाइट रुक जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
Kya Chai Peene Ee Height Ruk Jati Hai: हर माता-पिता की ये इच्छा होती है कि उनके बच्चे का कद लंबा हो। बच्चों की लंबी हाइट के लिए माता-पिता उन्हें तमाम तरह के सप्लीमेंट्स और फूड्स खिलाते हैं। लंबाई बढ़ने और खानपान को लेकर तमाम तरह की बातें लोगों में प्रचलित हैं। खानपान से जुड़ी कुछ भ्रामक बातों को लोग सही मान लेते हैं और उस पर भरोसा करने लग जाते हैं। बच्चों की हाइट को लेकर यह भी कहा जाता है कि चाय पीने से हाइट रुक जाती है। बहुत से लोग यह भी कहते हैं कि कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी बच्चों की हाइट रुक सकती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई चाय पीने से हाइट या लंबाई रुक जाती है? सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या चाय पीने से सच में हाइट रुक जाती है? जानें इसको लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर?
क्या चाय पीने से हाइट रुक जाती है?- Does Tea Stop Height Growth in Hindi
कॉफी या चाय का सेवन दुनियाभर में बड़े पैमाने पर किया जाता है। भारत में चाय का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है। चाय पीने को लेकर तमाम तरह की बातें लोगों में प्रचलित हैं। बच्चों को चाय पीनी चाहिए या नहीं इसको लेकर भी कई तरह की बातें कही जाती हैं। किशोरों को चाय देने से पहले यह बात जरूर कही जाती है कि चाय पीने से उनकी लंबाई रुक सकती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के डॉ समीर कहते हैं कि चाय पीने से बच्चों की लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है, इसो लेकर अभी तक किसी भी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। अमेरिका में हुए एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि चाय पीने से आपकी लंबाई पर कोई असर नहीं पड़ता है। चूंकि चाय में कैफीन पाया जाता है, इसलिए बच्चों को इसका बहुत ज्यादा सेवन न करने की सलाह दी जाती है। बहुत ज्यादा चाय पीना बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम का अवशोषण थोड़ा कम हो जाता है।
चाय पीने के नुकसान- Tea Side Effects in Hindi
बच्चों के लिए बहुत ज्यादा चाय पीना नुकसानदायक माना जाता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को कुछ नुकसान हो सकते हैं। बहुत ज्यादा चाय पीने से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और पेट में गैस आदि की समस्या भी हो सकती है। चाय पीने के कुछ नुकसान इस तरह से हैं-
बहुत ज्यादा चाय पीने से नींद की कमी हो सकती है।
सीने में जलन और घबराहट की समस्या भी बहुत ज्यादा चाय पीने से होती है।
बहुत ज्यादा चाय का सेवन पेट और आंतों के नुकसानदायक माना जाता है।
शरीर का चयापचय या मेटाबॉलिज्म भी चाय पीने से खराब हो सकता है।
हेल्दी रहने के लिए बच्चों को चाय की जगह दूध और फ्लेवर्ड मिल्क का सेवन करना चाहिए। चाय की जगह आप आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते हैं। चाय पीने से आपको उपर बताई गयी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन ये कहना कि चाय पीने से बच्चों की हाइट रुक जाती है, इस बात का कोई सबूत नहीं है।
| --------------------------- | --------------------------- |