Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चाय के साथ क्या खाना हो सकता है खतरनाक? जानना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें
खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, इसलिए आप चाय पीते वक्त कुछ न कुछ जरूर खाते होंगे। लेकिन आप जो भी खा रहे हैं या चाय पीने के पहले या फिर बाद में क्या पीते हैं, कहीं वह सेहत पर बुरा असर तो नहीं डाल रहा? इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो यह आलेख आपके लिए ही है।
चाय के साथ यूं तो खाने-पीने की चीजों के कई जायकेदार विकल्प हैं, लेकिन आपको यह जरूर पता होना चाहिए कौन सा विकल्प हेल्दी है और कौन सा अनहेल्दी।
1 बेसन की चीजें - नमकीन हो, मठरी हो या फिर कुछ और, हर मौसम में बेसन से बनी चीजों का चाय के साथ सेवन सबसे कॉमन है। लेकिन अगर आपकी भी यही आदत है तो ठहरिए, यह आदत हेल्दी नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय के साथ बेसन की चीजों को नहीं खाना चाहिए यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी करते हैं। इसके अलावा चाय के साथ बेसन की चीजों का सेवन पेट और पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं।
2 कच्ची चीजें - कच्ची चीजें जैसे सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा जैसी चीजें भी चाय के साथ लेना आपकी सेहत और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा यह गर्म और ठंडे का सम्मिश्रण होगा जो पेट संबंधी समस्याएं भी दे सकता है।
3 हल्दी वाली चीजें - अगर आप चाय के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो, तो यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका प्रमुख कारण है चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व, जो आपस में क्रिया करके आपके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं एवं पेट के लिए नुकसानदायक तत्वों का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए जब भी चाय पीने बैठें, ऐसी चीजों से दूरी बनाएं।
4 नींबू - चाय के साथ किसी ऐसी चीज का प्रयोग भी न करें जिसमें नींबू की मात्रा हो, यह नुकसानदायक है। कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं। लेकिन यह चाय एसिडिटी और पाचन संबंधी और गैस की समस्या भी पैदा कर सकती है। चाय में नींबू मिलाकर पीने से पेट में बनने वाला रसायन जहर जितना घातक हो सकता है।
5 ठंडी चीजें - चाय के पहले पानी पीना तो ठीक है, लेकिन चाय के साथ या फिर चाय पीने के बाद पानी या किसी भी ठंडी चीज का सेवन किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना, पाचन तंत्र पर बुरा असर ड डालता है और गंभीर एसीडिटी की समस्या या पेट की अन्य समस्या भी पैदा कर सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |