Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंखें कमजोर होने के बावजूद चश्मा न लगाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान :-
1. आंखों से पानी गिरने की समस्या (Watery eyes)
अगर आपकी आंखें कमजोर हैं और आप चश्मा नहीं लगाते हैं तो आंखों से पानी गिर सकता है। ये लक्षण आंखों में रिफ्रैक्टिव एरर की समस्या का संकेत हो सकता है। आपको इस समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप करवाकर चश्मा बनवाना चाहिए, अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो आप उसे दोबारा ठीक नहीं कर सकते हैं पर और ज्यादा कमजोर होने से बचा जरूर सकते हैं।
2. चश्मा नहीं लगाएंगे तो कार्य क्षमता घट सकती है (Low work capacity)
अगर आपकी आंखें कमजोर है और आप चश्मा नहीं लगाते हैं तो आपकी कार्य क्षमता घट सकती है। अगर छोटी उम्र में बच्चों के साथ ऐसा होता है तो उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, बच्चा वाइट बोर्ड पर लिखे अक्षर को पढ़ नहीं पाएगा और उसे समझ नहीं आएगा कि ये समस्या केवल उसी के साथ है या अन्य लोग भी इससे जूझ रहे हैं। अगर आप ऑफिस में है तो आपको कंप्यूटर पर काम करने की जरूरत पड़ेगी, ऐसे में अगर चश्मा नहीं होगा तो आप काम करने में सक्षम नहीं हो बन पाएंगे।
3. चश्मा नहीं लगाएंगे तो बढ़ जाएगा आई पॉवर (Eye power will increase)
अगर आपकी आंखें कमजोर हैं और आप चश्मा नहीं लगाते हैं तो आपकी आंखें और कमजोर हो सकती हैं या आई पॉवर बढ़ सकती है। आई पॉवर बढ़ने से आंखों से जुड़ी बीमारियां आपको हो सकती हैं। आंखों को हेल्दी रखने के लिए सही विजन जरूरी है जो उसे कमजोर होने के बाद चश्मे की मदद से ही मिलता है। पॉवर होने के बाद आप चश्मा नहीं लगाएंगे तो आपको आसपास की चीजें धुंधली नजर आएगी और आप चीजों पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
4. चश्मा न लगाने के कारण पास या दूर तक नहीं देख सकते (Low vision)
अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो आप अपने सामने रखी चीज या कई फिट दूर रखी चीज नहीं देख पाते हैं। अब आप कहेंगे कि दूर देखने की क्या जरूरत है पर जब आप बाहर निकलते हैं और ड्राइव करते हैं या कहीं बाहर जाते हैं तो आपको अपनी सेफ्टी के लिए दूर तक देखने की क्षमता को खोना नहीं चाहिए। चाहे रात हो या बारिश हो रही हो आप अपनी आंखों के सहारे सुरक्षित घर आ जाएंगे पर अगर आप पॉवर होने के बावजूद चश्मा नहीं पहनेंगे तो आप आसपास रखी चीजें या दूर से आ रही चीज को नहीं देख पाएंगे जिसके चलते एक्सीडेंट भी हो सकता है।
5. चश्मा न लगाने के कारण सिर दर्द होता है (Headache)
चश्मा न लगाने के कारण सिर में तेज दर्द हो सकता है। फर्ज कीजिए कि आपको इस बात का अहसास न हो कि आपकी आंखें कमजोर हैं और आप चश्मा न लगाएं तो इसके कारण आपको सिर में दर्द, माइग्रेन, जी मिचलाना जैसी समस्या हो सकती है। जब आप चश्मा नहीं लगाते हैं तो आपको चीजों को देखने के लिए आंखों पर ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। चश्मा न लगाने के कारण आपको थकान का अहसास भी होगा और आपकी एनर्जी कम हो जाएगी।
साल में दो बार अपनी आंखों का चेकअप करवाएं और किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें, अगर डॉक्टर चश्मा लगाने की सलाह देते हैं तो अच्छी क्वॉलिटी का लेंस बनवाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |