Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सिर्फ पानी से घटाएं अपना वजन, जानिए पानी पीने का सही तरीका
Water For Weight Loss: अब वजन कम करने के लिए आपको जिम में घंटो पसीने बहाने या फिर डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ पानी से ही कई किलो वजन कम कर सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे?
Water For Weight Loss: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है. हम बिना खाए कई दिनों तक रह सकते हैं, लेकिन पानी के बिना एक दिन रहना भी मुश्किल हो जाता है. अच्छी मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. पानी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी से वजन भी कम होता है. अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आपको अपने पानी पीने की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए. सही ठंग से पानी पीने से आपका वजन कम हो सकता है. आपको दिन में करीब 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पचता है और चर्बी घटाने में मदद मिलती है. वजन कम करने के लिए आपको सुबह गर्म पानी जरूर पीना चाहिए.
पानी से वजन कम- रोज सुबह गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. गर्म पानी पीने से भोजन के पाचन में मदद मिलती है. जिससे वजन तेजी से कम होता है. एक्सरसाइज के बाद 1 गिलास ठंडा पानी आपको कूल डाउन करने में मदद करता है.
चर्बी का ब्रेक डाउन- चर्बी कम करने के लिए आपको फैट इंटेक पर ध्यान देना जरूरी है. गर्म पानी पीने से शरीर में जमा फैट का ब्रेक डाउन होता है. आपको डाइट में गर्म पानी जरूर शामिल करना चाहिए.
भूख कम लगना- गर्म पानी पीने से भूख कम लगती है. खाने से से 30 मिनट पहले 1 गिलास गर्म पानी पीने से ज्यादा कैलोरी लेने की संभावना को कम किया जाता है.
डाइजेशन में सुधार- पानी एक लुब्रिकेंट एजेंट की तरह काम करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिलती है. पानी से पेट में ऐसे फूड पार्टिकल्स घुल जाते हैं जिन्हें पचाने में मुश्किल होती है.
कब्ज दूर करता है- गर्म पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती हैं. पानी से आंत में जमाव कम हो जाता है. गर्म पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. गर्म पानी पीने से कब्ज और अपच की समस्या दूर हो जाती है. इससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
| --------------------------- | --------------------------- |