Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रोज सुबह उठते ही खाएं 1 कटोरी भीगे हुए चने, होंगे ये 8 फायदे
भीगे चने खाने के फायदे को जानने के बाद आप भी इसे खाना शुरू कर देंगे। यहां भीगे हुए चने खाने के 8 फायदे जानने के बाद आप इसे आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अक्सर आपने घरों में देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने चाहिए। भीगे हुए चने कई लोग खाते हैं। कुछ लोग जिम करने के बाद तो कुछ लोग इसे नाश्ते के रूप में लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएं तो आपको कितने फायदे मिलेंगे ? अगर नहीं पता तो हम आपको बताते हैं।
दरअसल चने में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग प्रकार से लाभदायक हैं। नीचे जानें भीगे चने खाने के 8 फायदे...
ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भीगा हुआ चना खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना इस बीमारी के खतरे को रोकता है।
पाचन तंत्र अच्छे से करेगा काम
भीगा चना पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। दरअसल भीगे हुए चने में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। फाइबर मुख्य रूप से भोजन को पचाने का काम करता है। भीगे हुए चने खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
वजन नियंत्रित करने में मिलेगी मदद
बढ़ते हुए वजन से परेशान लोग भी चने को अत्यधिक मात्रा में खाने के लिए उपयोग करते हैं। दरअसल चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (एक पोषक तत्व) पाया जाता है, जो भूख को कम करके वजन घटाता है।
कैंसर के खतरे को करता है कम
भीगे हुए चने का सेवन कैंसर के खतरे से भी बचाए रखेगा। चने में ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड पाया जाता है, जो मुख्य रूप से कैसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है।
आंखों के लिए बढ़िया आहार
चना आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें β-कैरोटीन तत्व पाया जाता है। यह तत्व मुख्य रूप से आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाता है, जिससे आंख की देखने की क्षमता स्वस्थ बनी रहेगी।
नहीं होगी खून की कमी
खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। भीगा हुआ चना रोज खाने से आपको चने में मौजूद आयरन की प्राप्ति होती रहेगी। आयरन आपके शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा को बनाए रखने में मदद करेगा। इसलिए रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करें।
गर्भवती महिलाओं के लिए है उत्तम आहार
गर्भवती महिलाओं के लिए चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यह पेट में पल रहे बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे मां को भी पर्याप्त ऊर्जा की पूर्ति होती रहती है।
बालों के लिए भी है लाभदायक
सुनहरे बालों की चाहत रखने वाले में भीगे हुए चने का सेवन करके इसका फायदा देख सकते हैं। दरअसल भीगे हुए चने में विटामिन-ए, बी, और विटामिन-ई पाया जाता है। यह बालों को स्वस्थ रखता है और उन्हें मजबूत भी बनाए रखता है।
| --------------------------- | --------------------------- |