Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भुना चना और गुड़ खाने के 6 फायदे
भुने चने (Roasted chickpeas) खाने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, कई लोग रोजाना भुने चने का सेवन भी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भुने चने का गुड़ (Jaggery) के साथ सेवन किया है। भुने चने का गुड़ के साथ सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुना चना और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भुने चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और अन्य कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, तो वहीं, गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं भुने चने और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
भुना चना और गुड़ खाने के 6 फायदे-
एनीमिया की शिकायत होती है दूर
एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर भुने चने और गुड़ का एक साथ सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एनीमिया की शिकायत शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है और भुने चने और गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप भुने चने और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
हड्डियां होती है मजबूत
हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भुने चने और गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने और गुड़ दोनों में ही कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
भुने चने और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप भुने चने और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
भुने चने और गुड़ का सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने और गुड़ दोनों में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
वजन होता है कंट्रोल
बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट भुने चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने और गुड़ में प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल होता है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
कमजोरी और थकान महसूस होने पर भुने चने और गुड़ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |