healthplanet.net

Posted on

चना और किशमिश एक साथ खाने के अद्भुत फायदे-Chana Aur Kismis Khane Ke Fayde

चना (Chana) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर चने का सेवन किशमिश (Raisin) के साथ किया जाए, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चना और किशमिश का एक साथ सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि चना में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-ए जैसे तत्व पाये जाते हैं, तो वहीं, किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं चना और किशमिश एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
चना और किशमिश एक साथ खाने के अद्भुत फायदे (Chana Aur Kismis Khane Ke Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

चना और किशमिश का एक साथ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

चना और किशमिश का एक साथ रोजाना सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

चना और किशमिश का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

चना और किशमिश का एक साथ सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जो आंखों की सेल्स की रक्षा करते हैं और आंखों से जुड़ी कई बीमारियों को रोकने में मददगार साबित होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

चना और किशमिश का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चना और किशमिश एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन्स गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

चना और किशमिश का एक साथ सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट चना के साथ किशमिश का सेवन करना चाहिए।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

चना और किशमिश का एक साथ सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सुबह खाली पेट सेवन करने से दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info