healthplanet.net

Posted on

घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये 4 काम, मजबूत होंगे घुटने और दर्द से मिलेगा छुटकारा

शरीर के अन्य अंगों की तरह घुटनों का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है। घुटने हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। शरीर का भार साधने में हमारे घुटने अहम भूमिका निभाते हैं। इन दिनों बहुत से लोग घुटनों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बढ़ती उम्र के साथ घुटने कमजोर होना, दर्द आदि समस्याएं होना बहुत आम है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोग घुटनों की समस्या से जूझ रहे हैं। खानपान ठीक नहीं होना, फिजिकल रूप से एक्टिव न रहना, गलत फुटवियर पहनना, खराब मुद्रा में बैठने के अलावा ऐसे कई कारण हैं, जिसकी वजह से घुटने कमजोर होते हैं और दर्द होता है। अब सवाल यह उठता है कि घुटनों स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको घुटनों को स्वस्थ रखने के 4 आसान तरीके बता रहे हैं।
घुटनों को स्वस्थ रखने के उपाय (Tips To Keep Knee Healthy)
1. तौलिया की मदद से घुटनों की मालिश करें

घुटने के नीचे एक तौलिया या कंबल को लेपेटकर रखें। अब अपने घुटनों को तौलिया या कंबल में नीचे की ओर दबाएं और उठाएं। आपको अपने दोनों पैरों के साथ इसे 50 से 100 बार दोहराना है।

Knee health

2. फ्लेक्स फुट और नी प्रेस
आपको जमीन पर बैठना है और अपने पैर सीधे जमीन पर फैलाना है। उसके बाद अपने पैर के पंजे को आगे की ओर स्ट्रेच करें फिर वापस घुटनों की और स्ट्रेच करें। ऐसा प्रत्येक पैर के साथ 5 से 10 बार करें।

3. क्लैमशेल्स
यह आंतरिक और बाहरी घुटने के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है। आप इसका अभ्यास बिस्तर पर, सोफे या फर्श पर, कभी भी-कहीं भी कर सकते हैं। इसके लिए करवट लेकर लेट जाएं और अपने पैर के ऊपर पैर रखें। अपने घुटनों को मोड़कर रखें। अब एक पैर को ऊपर की ओर उठाएं और वापस नीचे घुटने से मिलाएं। इसे आपको प्रत्यके पैर के साथ 10 से 15 बार दोहराना है।

4. घुटनों की मालिश करें
अपने घुटनों की रोजाना मालिश करें। अपनी उंगलियों की मदद से घुटनों की कैप के आसपास मसाज करें। रात को बिस्तर पर जाने और वर्काउट से पहले आप घुटनों की मालिश कर सकते हैं। सर्कुलेशन मोशन में घुटनों के पीछे वाले हिस्से की मालिश करें। रात के दौरान मालिश के लिए आप तिल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

ये सरल व्यायाम आपके घुटनों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। घुटने के जोड़ों को मजबूत बनाएंगे साथ ही घुटनों की समस्याओं में राहत प्रदान करेंगे। आप इनका रोजाना अभ्यास कर सकते हैं। यहां तक कि बूढ़े लोग भी इन अभ्यासों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info