Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घुटनों में उठते-बैठते होता है दर्द तो इस तेल से कीजिए मालिश, Knee Pain से मिलेगी राहत
Knee Pain Home Remedies: जानिए किस तेल की मालिश से घुटनों का दर्द जल्दी ठीक होता है. आप घर पर ही इन तेलों को तैयार कर सकते हैं.
Oil For Knee Pain: घुटनों के दर्द में इस तरह मिलेगा आराम.
Knee Pain: उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द होने की दिक्कत भी बढ़ने लगती है. लेकिन, आपको यह दर्द झेलते रहने की जरूरत नहीं है. कई ऐसे तेल हैं जिनसे मालिश करने पर घुटनों के दर्द में आराम मिलता है. इन तेलों का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को दूर करने के लिए सालों से होता आ रहा है और आज भी इनका असर बरकरार है. आयुर्वेद में भी हड्डियों के दर्द के लिए तेल की मालिश (Oil Massage) को अच्छा बताया गया है. यहां जानिए घुटनों में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए किस तेल से मालिश करने पर तेजी से फायदा मिलता है.
घुटनों के दर्द के लिए तेल | Oil For Knee Pain
सरसो का तेल और लहसुन
सरसो के तेल में लहसुन (Garlic) को गर्म करके मालिश करने पर दर्द से छुटकारा मिलता है. आपको बस सरसो के तेल को कटोरी में लेना है और उसमें कुछ कलियां लहसुन की डालनी हैं. इसके बाद लहसुन को तब तक इस तेल में पकाएं जबतक यह पूरी तरह से ना पक जाए. इसे हल्का ठंडा होने के लिए आंच से उतारकर अलग रख दें. सुबह-शाम इस तेल से घुटनों की मालिश करें. जब भी मालिश करनी हो तेल को हल्का गर्म कर लें. आपको जोड़ों के दर्द में आराम महसूस होगा.
हल्दी का तेल
हल्दी को औषधीय गुणों के चलते दर्द सोखने वाला माना जाता है. घुटने में दर्द हो तो आप सरसो के तेल (Mustard Oil) को पकाकर उसमें हल्दी मिला सकते हैं. इस तैयार तेल से घुटनों की मालिश करें. इसके अलावा हल्दी वाला दूध पीना और पानी में हल्दी (Turmeric) मिलाकर घुटनों पर मलने से भी दर्द कम होने में मदद मिलती है.
लौंग और सरसो का तेल
घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए सरसो के तेल में लौंग मिलाकर लगाने पर भी फायदा मिलता है. एक कटोरी में सरसो का तेल लेकर कुछ लौंग की कलियों को काटकर या कूटकर तेल में गर्म कर लें. इस तेल को हथेली पर लेकर घुटनों की मालिश करें, आपको आराम महसूस होगा.
नारियल का तेल
मालिश करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस तेल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घुटनों के दर्द को दूर करने में अच्छा असर दिखाते हैं. आप नारियल का तेल (Coconut Oil) गर्म करके जोड़ों की मालिश कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |