Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घुटनों के दर्द से हैं परेशान? रोजाना करें ये एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा :-
Knee Exercises: घुटना बॉडी का सबसे बड़ा जॉइंट होता है जिसका इस्तेमाल हम दिनभर में सबसे ज्यादा करते हैं. जिसके कारण घुटनों में दर्द होना शुरू हो जाता है. वहीं घुटने का दर्द अगर बढ़ जाए को घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता है. वहीं अगर आप पहले से ही अपने घुटनों का ध्यान रखते हैं तो इस समस्या से बचा जा सकता है. कई बार व्यायाम करने से घुटने के दर्द का इलाज करने में बहुत मदद मिलती हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आप घर बैठे कौन सी एक्सरसाइज करें जिससे आपको घुटनों के दर्द में आराम मिल सकता है. आइये जानते हैं.
नी-एक्सटेंशन एक्सरसाइज- नी एक्सटेंशन एक्सरसाइज करने से शरीर को लचीला करना और घुटने के आसपास की मांशपेशियों को मजबूत करना आसान हो जाता है. वहीं इस एक्सरसाइज की खास बात ये है कि इस एक्सरसाइज के लिए आपको किसी मशीन की जरूरत नहीं पड़ती है. इसमें सिर्फ एक का ही इस्तेमाल किया जाता है. वहीं अगर आप हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही ये एक्सरसाइज करते है तो आपको घुटनों के दर्द से आराम मिल सकता है.
नी-एक्सटेंशन एक्सरसाइज करने का तरीका- नी-एक्सटेंशन एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं. इसके बाद अपने पैरों को नीचे की ओर लटकाएं. इसके बाद आप घुटनों के चारों ओर लिपटे एक्सरसाइज बैंड के एक छोर के साथ कुर्सी पर बैठे, बैंड का दूसरा सिरा दरवाजे के पीछे कुंड़ी से बांध दें. ध्यान रहे कि नी-एक्सटेंशन एक्सरसाइज में बैंड पकड़ने की अनुमति नहीं होती है. इसके बाद अब घुटनों को सीधा करते हुए तीन सेकंड के लिए पैर को आगे बढ़ाएं. एक सेकंड का ठहराव लें और फिर इसे धीरे-धीरे इसे 4 सेकंड में नीचे ले आएं. इसके बाद दूसरे पैर के साथ भी इसे दोहराएं. वहीं ध्यान रहे इस एक्सरसाइज दौरान अगर दर्द हो तो इसे न करें.
| --------------------------- | --------------------------- |