healthplanet.net

Posted on

घुटनों के दर्द के लिए तेल | Oil For Knee Pain 


सरसो का तेल और लहसुन 


सरसो के तेल में लहसुन (Garlic) को गर्म करके मालिश करने पर दर्द से छुटकारा मिलता है. आपको बस सरसो के तेल को कटोरी में लेना है और उसमें कुछ कलियां लहसुन की डालनी हैं. इसके बाद लहसुन को तब तक इस तेल में पकाएं जबतक यह पूरी तरह से ना पक जाए. इसे हल्का ठंडा होने के लिए आंच से उतारकर अलग रख दें. सुबह-शाम इस तेल से घुटनों की मालिश करें. जब भी मालिश करनी हो तेल को हल्का गर्म कर लें. आपको जोड़ों के दर्द में आराम महसूस होगा. 


हल्दी का तेल 


हल्दी को औषधीय गुणों के चलते दर्द सोखने वाला माना जाता है. घुटने में दर्द हो तो आप सरसो के तेल (Mustard Oil) को पकाकर उसमें हल्दी मिला सकते हैं. इस तैयार तेल से घुटनों की मालिश करें. इसके अलावा हल्दी वाला दूध पीना और पानी में हल्दी (Turmeric) मिलाकर घुटनों पर मलने से भी दर्द कम होने में मदद मिलती है. 


लौंग और सरसो का तेल 


घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए सरसो के तेल में लौंग मिलाकर लगाने पर भी फायदा मिलता है. एक कटोरी में सरसो का तेल लेकर कुछ लौंग की कलियों को काटकर या कूटकर तेल में गर्म कर लें. इस तेल को हथेली पर लेकर घुटनों की मालिश करें, आपको आराम महसूस होगा. 


नारियल का तेल 

मालिश करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस तेल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घुटनों के दर्द को दूर करने में अच्छा असर दिखाते हैं. आप नारियल का तेल (Coconut Oil) गर्म करके जोड़ों की मालिश कर सकते हैं. 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info