Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घुटने की विकृति का बिगड़ना :-
अपक्षयी प्रक्रिया के बहुत सारे मेटाबोलाइट्स जोड़ के स्थान पर जमा होने लगते हैं। सुरक्षात्मक कुशन के घिसने के कारण हड्डियों के छोरों के बीच की जगह कम होती जाती है जिससे जोड़ों में विकृति आती है। इस से पैर टेढ़ा होने लगता है और आपको चलने में परेशानी महशुस होता है।
इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने :-
मोटापा
समय से पहले घुटनों में दर्द होने का एक कारण मोटापा भी है। शरीर का वजन बढ़ने का सबसे ज्यादा असर घुटनों पर ही पड़ता है। जब जरूरत से ज्याजा वजन घुटनों पर पड़ने लगता है तो जोड़ों में दर्द होने लगता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि अपनी उम्र के हिसाब से वजन रखा जाए।
मांसपेशियों में बदलाव
कई बार मांसपेशियों में बदलाव होने के कारण भी उम्र से पहले ही जोड़ों में दर्द होने की समस्या बढ़ सकती है। 20 से 60 साल की आयु के बीच में मांसपेशियां तकरीबन 40 फीसदी तक सिकुड जाती है। उनमें शक्ति कम होने लगती हैं। जब हम चलते है या फिर शारीरिक क्रियाएं करते हैं तो कुल्हों और टांगों की मांसपेशियां शरीर का भार उठाते हैं। मगर उम्र के साथ मांसपेशियों में बदलाव होने लगता है। उनकी क्षमता कम होती जाती है। इसके कारण टांगों पर अधिक दबाव पड़ता है। यही वजह है कि हमारे घुटनों में दर्द होने लगता है।
ऑस्टियोपोरोसिस
ये बीमारी आजकल 20 से 30 वर्ष की आयु के करीब 14 प्रतिशत लोगों में आम देखने को मिल रही है। इसमें बीमारी में शरीर की हड्डियों की रक्षा करने वाले कार्टिलेज टूट जाते हैं। जब हड्डियों को मजबूत करने वाले तत्व टूट जाते हैं तो उनमें दर्द होना शुरू हो जाता है।
अर्थराइटिस
पुराने जमाने में अर्थराइटिस की समस्या केवल बड़े लोगों में ही देखने को मिलती थी। मगर आजकल छोटे बच्चे भी इस बीमारी के शिकार है। अर्थराइटिस होने का खतरा सबसे ज्यादा महिलाओं को होता है। अर्थराइटिस होने पर भी उम्र से पहले ही शरीर में दर्द होने लगता है।
बर्साइटिस
घुटने में चोट लगाने, भाग-दौड़ करने के कारण भी जोड़ों के आस-पास सुजन होने लगती है। ये समस्या सबसे ज्यादा खिलाड़ियों और जिम जाने वाले लोगों को होती है। इसके अलावा जिन लोगों का वजन जरूरत से ज्यादा है उनको भी घुटनों, कंधा, कोहनी, कूल्हा और घुटनों में दर्द होने लगता है।
टेन्टीनाइटिस
आपके घुटने में सामने की ओर दर्द जो सीढ़ियों अथवा चढ़ते और उतरते समय बढ़ जाता है। टेन्टीनाइटिस धावकों,स्कॉयर और साइकिल चलाने वाले लोगों को ज्यादा होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |