healthplanet.net

Posted on

क्या वाकई अखरोट जोड़ों के दर्द से निजात दिला सकता है? आइए पता करते हैं

सर्दियां आते ही जोड़ों के दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। मजबूरन दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना पड़ता है। पर क्या अखरोट इस दर्द से निजात दिलाने में आपके एजिंंग पेरेंट्स की मदद कर सकता हैं!

जोड़ों का दर्द,(joint pain) एक ऐसी समस्या है जो बढ़ती उम्र के लोगों में आम हो गई है। इस दर्द से राहत पाने के लिए लोग कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हैं साथ ही कई घरेलू नुस्खे (home remedies) भी अपनाते हैं। ऐसा ही एक सर्वाधिम प्रचलित नुस्खा है आहार में अखरोट (Walnut) शामिल करना। अकसर कहा जाता है कि अखरोट का सेवन जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण इलाज होता है। पर क्या यह बात वाकई सच है? अगर हां, तो आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है। 

सबसे पहले जानते हैं जोड़ों के दर्द का कारण 
शरीर के जोड़ ऐसी जगह मानी जाती हैं, जहां दो या दो से ज्यादा हड्डियां (Bones) एक-दूसरे से जुड़ती हैं जैसे कि कूल्हा या फिर घुटना। जोड़ों में नरम हड्डी गद्दे की तरह होती हैं जो दबाव में उनकी रक्षा करती हैं और गतिविधि को सरल बनाती हैं।

लेकिन जब किसी जोड़ में हड्डियों के बीच मौजूद कोमल पदार्थ नष्ट होने लगता है, तो हड्डियां एक दूसरे से रगड़ खाने लगती हैं। जिसकी वजह से दर्द, सूजन और ऐंठन होने लगती है। यही घुटनों में दर्द का कारण बनता है।
हड्डी की मजबूती और अखरोट का संबंध! 

अखरोट (Walnut) में कई घटक और प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का काम करती हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड (alpha-linolenic acid) पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। 

इसके अलावा अखरोट में ओमेगा-3 ऐसिड (omega-3 acids) की मात्रा भी होती है, यह सूजन को दूर करता है। ऐसे में अखरोट हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) होने से रोकता है। बढ़ती उम्र के साथ जब शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो अखरोट हड्डियों को पोषक तत्व पहुंचाता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info