Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या घुटनों में दर्द होने पर दही खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
जिन लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या रहती है, वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं? क्योंकि ऐसी स्थिति में गलत फूड्स का सेवन करने से जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है, जिससे उनका दर्द अधिक बढ़ सकता है और समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसा ही एक फूड है दही। दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, इसमें स्वास्थ्य के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई अन्य विटामिन, मिनरल्स मौजूद होते हैं। लेकिन घुटनों के दर्द में दही खानी चाहिए या नहीं, इसको लेकर तरह-तरह की धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि घुटनों में के दर्द में दही खाने से दर्द बढ़ सकता है, वहीं कुछ का मानना है कि घुटनों के दर्द में दही का सेवन पूरी तरह सेफ है। लेकिन सच्चाई क्या है क्या आपने कभी सोचा है? अगर नहीं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं इस लेख में हम आपको घुटनों के दर्द में दही खाना चाहिए या नहीं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
घुटनों के दर्द में दही खाना चाहिए या नहीं
मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को डेयरी उत्पादों से एलर्जी नहीं है तो वह घुटनों के दर्द में इनका सेवन कर सकता है। बस आपको कोशिश यह करनी चाहिए, कि आप कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का विकल्प चुनें। अगर आप फोर्टिफाइड दूध से बने उत्पादों का सेवन करते हैं, तो इनमें कैल्शियम और विटामिन डी और कई अन्य मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। घुटनों के दर्द में दही के सेवन की बात करें तो सीमित मात्रा में दही का सेवन करने से कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं, साथ ही आपको सुबह, शाम यार रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप दही खाना चाहते हैं, तो इसका सेवन दोपहर के भोजन के साथ करना ही आपके लिए बेहतर है। इससे सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं।
दही खाने के फायदे
दही खाने से हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे यह हड्डियों में फ्रेक्चर के जोखिम को कम करता है और उन्हें मजबूत बनाती है।
पेट की समस्याओं को दूर करने में दही बहुत लाभकारी है। जिन लोगों को पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग और अन्य समस्याएं रहती हैं उन्हें दही खाने से बहुत लाभ मिलता है
मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे यह आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में ही मददगार है
प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श करना ही बेहतर विकल्प है। क्योंकि वे आपकी स्थिति के आधार पर आपको बेहतर सलाह दे सकते हैं। इसलिए अगर आपको घुटनों में दर्द की समस्या है तो दही खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |