Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घुटने का दर्द अंदरुनी समस्या है या बाहरी, सिर्फ एक सटीक उपाय से पाएं घुटने के दर्द से राहत
क्या आप अक्सर घुटने में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं? घुटने में दर्द एक ऐसी समस्या है, जो आपके डेली के काम काज को प्रभावित करती है और आपके लिए चलना, बैठना और यहां तक की खड़ा होना भी दूभर हो सकता है। अधिकतर मामलों में ऐसा ही होता है। लोगों को घुटने की दिक्कत अंदरूनी वजहों से होती है, लेकिन इसका उपाय वो बाहरी तरीकों से करना चाहते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि कैल्शियम की कमी के कारण घुटनों में दर्द होता है लेकिन क्या आपकी हड्डियां सिर्फ कैल्शियम से ही बनी हुई हैं ? ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आइए आपको घुटने के दर्द को कम करने का कुछ ऐसे तरीके बताए, जो करने में तो आसान है ही साथ ही आपको उसके लिए पैसे भी खर्चने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बढ़ती उम्र में होती है हड्डियां कमजोर
ये सामान्य प्रक्रिया है और हर बुजुर्ग के साथ ऐसा होता भी है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोरहोने लगती हैं और शरीर भी अपना कंट्रोल भी नहीं रहता है। बढ़ती उम्र में शरीर की निष्क्रियता या फिर काम न कर घर पर ही रहना और बिना किसी एक्सरसाइज के रोजाना का जीवन जीने से शरीर पर भार बढ़ने लगता है। आप भी देखेंगे, जो लोग अपना डेली रूटीन सही रखते हैं उनके घुटने में दर्द बहुत कम ही होता है लेकिन जो लोग कोई काम नहीं करते या फिर शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं उनका वजन भी बढ़ जाता है और उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगती है।
उदाहरण के तौर पर
आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि आप 5 किलो का सब्जी का थैला आप कितनी दूर तक ले कर चल सकते हैं? अगर आपका 1 किलो वजन ज्यादा है, तो आपके घुटने पर 3 किलो का प्रेशर पड़ता है। अब अंदाजा लगा लीजिए आप अपने घुटनों पर कितना प्रेशर डाल रहे हैं? और उम्मीद ये कर रहे हैं कि कोई तेल मलने से या फिर सिंकाई करने से ये दर्द गायब हो जाएगा।
ये भी है एक कारण
बढ़ती उम्र में शरीर में कोलैजन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी भी हड्डियों को कमजोर करने लगती हैं। मुख्य दिक्कतें तो वजन से ही शुरू होती हैं। कैल्शियम की कमी के कारण मौजूद वक्त में 10–12 साल के बच्चों को भी हड्डियों की दिक्कत होने लगी है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं।
घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या करें
1-घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले वजन कम करिए।
2-कुछ खाने पीने की चीज़ों को रोजाना इस्तेमाल में लाइये जैसे हरी पत्तेदार-सब्जियां और डेयरी उत्पाद।
3-रोजाना एक्सरसाइज कीजिए फिर चाहे वह टहलना या साइकिल चलाना ही क्यों न हो।
4-इन उपायों को कर आपको धीरे धीरे घुटने के दर्द से मुक्ति भी मिल जाएगी और शरीर भी पहले से बेहतर हो जाएगा।
| --------------------------- | --------------------------- |