Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घुटनों में सूजन एक प्रचलित समस्या है जो निरंतर घिसने के कारण सूजन का कारण बन जाती है. ये समस्या ज़्यादातर बुजुर्गों और वयस्कों द्वारा महसूस की जाती है. महिलाओं में पुरुषों से अधिक घुटनों में सूजन की परेशानी होती है. सूजन घुटनों की हड्डियों के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है जैसे फीमर, टिबिया और फिबुला, घुटने की ऊपरी हड्डी, पेटेला या फिर लिगामेंट और कार्टिलेज आदि. घुटने में सूजन आपको सामान्य से गंभीर हो सकता है.
* हल्दी है लाभदायक
हल्दी को दर्द से निजात पाने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है. हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है. इसमें सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं. हल्दी रयूमेटाइड आर्थराइटिस के प्रभाव को कम करता है जिसे घुटने के सूजन का मुख्य कारण माना जाता है. हल्दी का इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में एक या आधा चम्मच अदरक और हल्दी को मिलाकर इसे दस मिनट के लिए इसे ही उबालें. अब इस मिश्रण को छानकर इसमें हल्दी को मिलाकर इसे पूरे दिन में दो बार ज़रूर पियें. एक ग्लास दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं. अब इसे शहद के साथ मिक्स करें और पूरे दिन में एक बार ज़रूर पियें.
* मेथी का बीज
मेथी के बीज में भी हल्दी के सामान ही गुण होते है. इसमें मौजूद सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण घुटने के सूजन और दर्द से राहत दिलाने में अहम् भूमिका निभाते हैं. मेथी के बीज को स्वाभाविक रूप से गर्म माना गया हैं और गठिये से पीड़ित मरीजों के लिए लाभदायक माना गया है. इसके लिए रातभर एक चम्मच मेथी के बीज को भिगोकर रख दें. सुबह पानी को निकाल लें और उन बीजों को चबाएं. इस प्रक्रिया को पूरे दिन में एक या दो हफ्ते तक करें.
* सरसों का तेल
सरसों के तेल कई रूप से इस्तेमाल किया जाता है. यह आपके रसोई से लेकर औषधिय रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. गर्म सरसो के तेल से मसाज करने से सूजन और दर्द से राहत मिलती है. यह आपके शरीर में रक्त रिसंचरण में सुधार करता है जो सूजन को ठीक करता है. इसके लिए आपको दो चम्मच सरसों के तेल को गर्म करना होगा और उसमें लहसुन को काट कर डाल लें. इसे डालने के बाद लहसून को भूरा होने तक गर्म करते रहें. लहसून को भूरा होने के बाद तेल को छान ले और ठंडा होने तक छोड़ दें. अब इस गुनगुने गर्म तेल से अपने घुटनों पर मसाज करें.
* सेब का सिरका
सेब साइडर सिरका में कई प्रकार के औषधिय गुण होते है. यह जोड़ो में चिकनाई लाता है जो घुटने में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है और घुटनो में गतिशीलता प्रदान करती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको दो कप पानी में दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं. इस मिक्सचर को अच्छी तरह से मिलाने के बाद पी लें. इस मिक्सचर को सूजन और दर्द कम होने तक रोजाना पीएं. इसके अलावा आप एक बाल्टी पानी को गर्म कर लें और इसमें दो चम्मच सेब साइडर सिरका को मिक्स कर दें. अब इसमें अपने प्रभावित क्षेत्रों को आधे घंटे के लिए डालें रखें. आप चाहें तो एक एक चम्मच सेब का सिरका और जैतून के तेल को मिला लें. अब इस मिश्रण को घुटनों पर मसाज की तरह इस्तेमाल करें.
* लाल मिर्च का करें उपयोग
लाल मिर्च में कैप्साइसिन गुण पाया जाता है जो सूजन को कम करने के लिए सहायक होता है. कैप्साइसिन के स्वाभाविक एनाल्जेसिक में गर्माहट पैदा करने वाले गुण होते है जो घुटनों के सूजन और दर्द से राहत प्रदान करता है. आधे कप गर्म जैतून के तेल में दो चम्मच लाल मिर्च मिलाकर इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्रों पर एक हफ्ते तक रोज़ाना पूरे दिन में दो बार ज़रूर लगाएं. इसके अलावा आप एक चौथाई या एक चम्मच लाल मिर्च को एक कप सेब के सिरके में मिलाएं. अब एक कपडा लें और उसे इस मिश्रण में भिगोएं और प्रभावित क्षेत्रों पर बीस मिनट तक लगाकर रखें.
* अदरक
अदरक में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं. अदरक घुटनों की सूजन और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके लिए ताज़ा अदरक को सबसे पहले काट लें और उसे फिर क्रश कर लें. अब इन्हें एक कप पानी में क्रश कर लें और दस मिनट के लिए उबलने को रख दें. अब इस मिश्रण को छान लें और इसमें बराबर मात्रा में शहद और नींबू का जूस मिलाएं.
* सेंधा नमक को दर्द और सूजन को कम करने के लिए प्राचीन समय से ही इस्तेमाल किया जा रहा है. सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट मौजूद होता है. यह गुण घुटनों से दर्द और सूजन से राहत प्रदान करता है. मैग्नीशियम स्वाभाविक रूप से मांसपेशियों में दर्द से राहत पहुंचाने में मदद करता है जिससे मांशपेशियों के ऊतकों से तरल पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है. करने के लिए गर्म पानी के बाल्टी में एक या आधा कप सेंधा नमक को मिलाएं. अब अपने प्रभवित हिस्से को गर्म बाल्टी में डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें. यह सूजन और दर्द को कम करने में अत्यंत मददगार साबित होगा. इस बात का ध्यान रखें की जो ह्रदय से सम्बंधित समस्यायों या हाई बीपी और शुगर से पीड़ित है वह इससे परहेज करें.
* नींबू है उपयोगी
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड यूरिक एसिड क्रिस्टल के लिए एक द्रावक की तरह काम करता है जो कि कुछ प्रकार के गठिया का कारण होता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए एक या दो नींबू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कॉटन के कपडे में इन टुकड़ों को बाँधकर तिल के तेल में डुबायें और इस कपडे को प्रभावित क्षेत्रों पर दस मिनट तक लगाकर रखें. इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो बार ज़रूर करें तब तक जब तक सूजन चला नहीं जाता.
* आइस पैक का उपयोग करें
आइस बैग भी घुटनों में घुटने और दर्द से निजात पाने में कारगर उपाय सिद्ध होता है. यह आपके रक्त वाहिकाएं को करती है, जिससे प्रभावित हिस्सों पर रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और इससे सूजन से राहत मिलती है. मुट्ठीभर बर्फ लें और उसे किसी तौलिये या कपडे में लपेटकर रख दें. 10 से 20 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्रों पर तौलिए या कपडे को लगाएं.
| --------------------------- | --------------------------- |