Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आमतौर पर घुटनों में दर्द तीन प्रकार से होता है ।
* चोट के कारण
* गठिया
* वजन बढ़ने के कारण
चोट का दर्द
जीवन में ऐसा हर किसी के साथ कईं बार होता है कि राह चलते, घर पर बैठे हुए, खेलते हुए, वाहन चलाते हुए, फिसलने की वजह से या दुर्घटनावश कभी-कभी घुटना चोटिल हो जाता है । ऐसा होना एक समान्य-सी घटना है जो आए दिन होती ही रहती है और बाहरी चोट लगने पर हम इसे मामूली समझने की भूल भी कर लेते हैं ।
दुर्घटनावश लगी ऐसी चोटों में हमें कईं दिनों तक दर्द का आभास होता रहता है, लेकिन हम इसपर ध्यान नहीं देते और जब दर्द बड़ जाता है तब कुछ घरेलू इलाज जैसे– आइसिंग या गर्म पट्टी,नी कैप लगाना और क्रेप बैंडेज बांधने जैसे तरीके अपनाते हैं परंतु किसी डॉक्टर से परामर्श नहीं करते ।
हम सबको इसका आभास नहीं कि यह कितना जोखिम भरा हो सकता है । यदि हम कुछ बातों पर ध्यान दें, तो छोटी-मोटी चोट से उपजे दर्द से छुटकारा पा सकते हैं ।
गठिया
घुटने में गठिया होना एक गंभीर स्टेज है और इसकी वजह एक ही है – लापरवाही । जब घुटनों का दर्द लंबे समय तक रहता है, तो गठिया होने की संभावना बढ़ जाती है । गठिया घुटने में चोट, बढ़ती उम्र, मोटापे, कमजोर हड्डियों, डायबिटीज और शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ जाने के कारण होता है । अगर आपके शरीर में भी यह सब समस्याएं है तो बहुत संभावना है कि आपको गठिया हो सकता हैं। अगर घुटनों में गठिया बढ़ जाए तो रोगी को असहनीय पीड़ा के साथ-साथ घुटने खराब होने की चिंता भी लगी रहती है ।
अधिक वज़न
घुटने दर्द के जिनते भी मालले सामने आते हैं, उनमें से 80 प्रतिशत की वजह बढ़ा हुआ वजन यानि मोटापा होता है । इसमें हैरत की बात नहीं है कि यह क्यों होता है । घुटनों में वजन सहने की अपनी एक सीमा होती है और जब यह सीमा टूट जाती है तो घुटने जवाब दे देते हैं । उसके बाद व्यक्ति दवाईयों और सहारे के बिना चलने में असमर्थ हो जाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |