Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घुटनों में कट-कट की आवाज आए तो क्या करें? अपनाएं घुटनों में आवाज कम करने के 5 घरेलू इलाज
घुटनों में आवाज के घरेलू इलाज: घुटने में कट-कट की आवाज आना आज कल बहुत से लोगों की शिकायत बनती जा रही है। क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं इसका कारण और उपचार।
घुटनों में कट-कट की आवाज क्यों आती है? आपने कभी सोचा है। दरअसल, घुटनों से आने वाली आवाज का असल कारण है खराब लाइफस्टाइल और अपनी हड्डियों की हेल्थ के बारे में ना सोचना। दरअसल, जब आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होती या फिर हड्डियों में तेल, नमी या कहें कि ल्यूब्रिकेंट नहीं होता है तो जोड़ों के बीच हवा भरा जाता है और इसलिए ये आवाज होती है। इसके अलावा ये आपके जोड़ों में घर्षण को भी बढ़ाता है और दर्द का कारण बनता है। ऐसे में आपको इस समस्या से बचने के लिए उन उपायों की मदद लेनी चाहिए (how to lubricate joints naturally) जो कि जोड़ों के बीच ग्रीस यानी कि तेल को बढ़ाएं और इसके घर्षण को कम करें। तो, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
1. ज्यादा पानी पिएं
सबसे पहले तो आपको इन हड्डियों से आती आवाज को पहचान कर अपने जीवनशैली में ज्यादा से ज्यादा पानी को जोड़ना चाहिए। दरअसल, पानी दो तरीके से काम करता है पहले तो ये शरीर में हाइड्रेशन बहाल करता है और किसी भी प्रकार के घर्षण को होने से रोकता है। दूसरी हड्डियों के बीच ये एक नमी पैदा करता है और हवा भरने से रोकता है, जिससे कि कट-कट की आवाज आती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या फिर पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें।
2. अजवाइन और लौंग का तेल लगाएं
अजवाइन के फायदे कई हैं। खास कर कि जोड़ों के लिए। दरअसल, अजवाइन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि पहले तो जोड़ों के दर्द को दूर करता है और दूसरा इसमें सूजन आने से रोकता है। अब बात लौंग की तो ये एंटीइंफ्वलेमेटी गुणों से भरपूर है जिसे आप अजवाइन के साथ मिला कर इस्तेमाल करें तो ये कारगर तरीके से काम करता है। इसके लिए आपको अजवाइन और लौंग को सरसों तेल में पकाना है और फिर शरीर की तमाम हड्डियों पर रोजाना लगाना है। ये जोड़ों के बीच ग्रीस बढ़ाएगा और इसके घर्षण को कम करेगा।
3. हरसिंगार के पत्तों को पीस कर जोड़ों पर लगाएं
हरसिंगार के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। ये एंटीइंफ्लेमेटी गुणों से भरपूर होता है जो कि दर्द और सूजन को दूर करता है। साथ ही ये एक तरह से जोड़ों के लिए खास लेप की तरह काम करता है। इसके लिए हरसिंगार के पत्तों को पीस कर रख लें। अब इसमें हल्दी और चूना मिलाएं। फिर इसे ज्वाइंट्स पर लगाएं। रात भर छोड़ दें। रेगुलर ये करना आपकी इस समस्या को कम कर देगा।
4. अखरोट और बादाम खाएं
अखरोट और बादाम की खास बात ये है कि इनमें कुछ हेल्दी फैट्स होते हैं। जैसे कि ओमेगा-3 फैटी एसिड। ये ज्वाइंट्स के लिए तेल की तरह काम करता है और जोड़ों के बीच ग्रीस को बढ़ाता है। इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए रोजाना अखरोट और बादाम खाएं।
5. एक्सराइज करें
एक्सराइज कई समस्याओं से बचने का उपाय है। एक्सरसाइज करने से आपके ज्वाइंट्स हेल्दी रहेंगे और इनमें प्राकृतिक ग्रीस बना रहेगा। ये आपकी हड्डियों को हेल्दी रखेंगे और इनके बीच से आने वाली घर्षण और आवाज को कम करेंगे। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।
| --------------------------- | --------------------------- |