healthplanet.net

Posted on

Knee Extension Exercise: कमजोर घुटनों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज-

कमजोर घुटनों को मजबूत बनाने के लिए आपको उनके आसपास की मसल्स, हड्डियों और फ्लूइड को मजबूत बनाने की जरूरत होती है. रोजाना घुटने की एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपके घुटनों और उसके आसपास का पूरा हिस्सा मजबूत बनता है. इसके लिए आप नी एक्सटेंशन एक्सरसाइज (Knee Extension Exercise) कर सकते हैं. आइए घुटनों को मजबूत बनाने वाली नी एक्सटेंशन एक्सरसाइज (Knee Extension Exercise Steps) को करने का तरीका जानते हैं.

* नी एक्सटेंशन एक्सरसाइज को करना काफी आसान है. इसके लिए आप किसी कुर्सी पर बैठ जाएं.
* अपनी कमर को सीधा रखते हुए पैरों का पूरा वजन दोनों तलवों पर समान रूप से डालें.
* तलवों को जमीन पर अच्छी तरह टिका लें.
* अब अपने दायें पैर को धीरे-धीरे आगे की तरफ पूरा फैला लें.
* जब वह पूरा फैल जाए, तो 1-2 सेकेंड वैसे ही रखें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं.
* यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं.
* इसी एक्सरसाइज को धीरे-धीरे जितना हो सके, करते रहें और आप कुछ समय बाद टखनों पर हल्का वजन भी लगा सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info