Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मल या पॉटी का रंग बताता है कि आपके पेट में क्या परेशानी है
अगर आपको हरे रंग की पॉटी आ रही है, तो सबसे पहले यह ध्यान करें कि कहीं आपने खाने में हरी सब्जियां जैसे पालक, बथुआ, सरसों का साग, ब्रोकली आदि तो नहीं खाए हैं। इसके अलावा कोई हरे रंग का जूस पीने या आयरन सप्लीमेंट लेने वाले व्यक्ति के मल का रंग भी हरा हो सकता है।
कोई भी शारीरिक समस्या होने पर आपका शरीर किसी न किसी रूप में उसका संकेत अवश्य देता है। कुछ बीमारियों के लक्षण शुरुआत में ही पता लग जाते हैं, जबकि कुछ लंबे समय तक रहने के बाद अपना असर दिखाती हैं। कुछ बीमारियों के संकेत त्वचा के बाहरी हिस्से पर दिखने लग जाते हैं, जबकि कुछ अन्य शारीरिक समस्याओं के रूप में सामने आते हैं। ऐसे में यदि आपको बीमारियों के लक्षण पहले से ही ज्ञात हों, तो आप उसका समय से पता लगा कर इलाज के विकल्प ढूंढ सकते हैं। इससे वक्त रहते समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है। जानकारी के लिए बता दें कि आपका मल अथवा पॉटी भी शारीरिक समस्याओं के संकेत बता सकती है। जी हां, आप अपने मल के रंग से पेट से जुड़ी समस्याओं का पता लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं मल का कौन सा रंग इस समस्या का लक्षण होता है...
1. पीला रंग
मल का पीला रंग आमतौर पर शरीर द्वारा सही से पोषण ग्रहण न करने का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा, उन लोगों को भी पीला मल आ सकता है, जिन्हें ग्लूटेन युक्त पदार्थों जैसे गेहूं, राई या जौ आदि से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे लोगों की आंतें भी ठीक से काम नहीं करती हैं। यह लोग ग्लूटन से एलर्जी होने के कारण ग्लूटेन फ्री चीजें खाते हैं। इसलिए यदि आपको भी पीले रंग का मल आता है, तो तुरंत अपने चिकित्सक से सलाह लें। इसके अलावा, पीले रंग की चीजें जैसे मक्का, शकरकंद आदि के अधिक सेवन से भी मल का रंग पीला हो सकता है।
2. हरा रंग
अगर आपको हरे रंग की पॉटी आ रही है, तो सबसे पहले यह ध्यान करें कि कहीं आपने खाने में हरी सब्जियां जैसे पालक, बथुआ, सरसों का साग, ब्रोकली आदि तो नहीं खाए हैं। इसके अलावा कोई हरे रंग का जूस पीने या आयरन सप्लीमेंट लेने वाले व्यक्ति के मल का रंग भी हरा हो सकता है। इन सब चीजों को ध्यान करने के बाद यदि आपका जवाब ना है, तो इस बात को हल्के में ना लें और तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं।
3. काला रंग
कई बार कुछ दवाइयों या सप्लीमेंट्स के सेवन के कारण भी मल का रंग काला हो जाता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में ब्लूबेरी, डार्क चॉकलेट खाने पर भी आपको काले रंग की पॉटी आ सकती है। लेकिन यदि ऐसा कई दिनों से रोजाना हो रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। क्योंकि काले रंग की पॉटी आने के पीछे का कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में रक्त निकलना भी हो सकता है। और लंबे समय तक अनदेखी करने के कारण यह है एक बड़ी बीमारी बन सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |