Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ग्राइप वाटर के फायदे और नुकसान -
ग्राइप वाटर के फायदे
शिशुओं को पाचन संबंधी परेशानी, कोलिक (Baby colic) हिचकी (Hiccup) की समस्या में ग्राइप वाटर दिया जा सकता है। ग्राइप वाटर लिक्विड रूप में आता है जिसमें हर्बल चीजों का उपयोग किया जाता है जैसे सौंफ (Fennel), अदरक (Ginger), कैमोमाइल(Chamomile), मुलेठी (Mulethi), दालचीनी (Cinnamon) और लेमन (Lemon) होता है।
शिशुओं के जब दांत निकलना शुरु होते हैं, तब भी उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शिशु चिड़चिड़ा हो जाता है और बहुत रोता है, इसके उपचार के लिए बच्चे को ग्राइप वाटर दिया जा सकता है। इसको पीने से बच्चे को काफी हद तक आराम मिलेगा।
कई बच्चों को एसिडिटी (Acidity) की समस्या बनी रहती है। उसके लिए भी ग्राइप वाटर को दिया जा सकता है। इससे बच्चों को एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से आराम मिलेगा।
अगर आपका बच्चा दूध पीने के बाद डकार नहीं करता या फिर ऊपर से दूध नहीं निकालता है, तो ऐसी स्थिति में बच्चे को ग्राइप वॉटर देना चाहिए। ग्राइप वॉटर पीने से शिशुओं को डकार (Burping) आती है, जिससे आगे होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
ग्राइप वाटर के नुकसान
ग्राइप वाटर वैसे तो बच्चों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कई बार शिशु को इससे एलर्जी भी हो सकती है। कई बार ग्राइप वाटर के सेवन से बच्चों में इस तरह की एलर्जी हो सकती है, जिसपर आपको ध्यान देना चाहिए।
जीभ और होंठ में सूजन
खुजली की समस्या
उल्टी होना
सांस लेने में दिक्कत
शीतपित्त होना
ये सभी एलर्जी शिशुओं में देखी जा सकती है। इसलिए जब भी बच्चों को ग्राइप वाटर दें, तो डॉक्टर से बात जरुर करें।
| --------------------------- | --------------------------- |