healthplanet.net

Posted on

गोरा होने के लिए खाएं फल

अच्छी सेहत पाने के लिए हम ताजे फलों का सेवन करते रहे हैं, लेकिन गोरा होने के लिए क्या खाएं, इस सवाल का जवाब हम ताजे फलों को ही कहेंगे। कई शोधों के अनुसार फलों में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड की मदद से मेलेनिन को कम किया जा सकता है। यह आपके कोलेजन के स्तर को भी बढाते है।

तो अब हम जानते हैं कि कौन से फल खाने से हमारी त्वचा में गोरापन, चमक और ग्लो आता है।
पपीता

गोरा होने के लिए हम इस फल का सेवन कर सकते है। वैसे तो पपीता विटामिन A का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन इसमें पाया जाने वाला पपैन और कैरोटिन गुण त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को भी कम करता है।
अनार

अनार हमें खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही यह हमारी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। अनार में हमें ब्लड प्यूरीफायर गुण मिलते हैं। अनार का रस पीने से स्किन टिशू में सुधार होता है और वह गोरी और बेदाग बनाती है।
जामुन

मौसमी फलों में जामुन आपकी त्वचा को गोरा और सुंदर बना सकता है। जामुन में लगभग 85 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, जिसकी मदद से हमारी त्वचा हाइड्रेट रहती है। जामुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा के सभी दोषों को दूर कर त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
केला

विटामिन A, B और E, से समृद्ध केला पोटेशियम और मैंगनीज से भरपूर होता है। आपको बता दें कि मैंगनीज का सेवन आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। यह एंटी-एजिंग प्रक्रिया में सुधार करता है, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखाई देती है।
स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होती है, हम कह सकते हैं कि यह फेयरनेस का सुपर फूड है। इसमें हमें विटामिन C की उच्च मात्रा देखने को मिलती है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसे खाने से त्वचा लोचदार और जवां दिखने लगती है।
एवोकाडो

एवोकाडो फल फैटी एसिड, ओमेगा एसिड और विटामिन ई के साथ-साथ त्वचा के लिए कई आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।

एवोकैडो के इस्तेमाल से आप प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिख सकती हैं। इसे खाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है और त्वचा में चमक आती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info