healthplanet.net

Posted on

पित्ताशय की पथरी का घरेलू इलाज :-

- एक गिलास सेव के रस में साइडर सिरका का एक चम्मच मिलाकर नियमित सेवन करना चाहिए। पथरी के दर्द को कम करता है

- नाशपाती में पेक्टिन नामक यौगिक होता है जो कोलस्ट्राेल से बनी पथरी को नरम बनाता है ताकि शरीर से आसानी से बाहर निकल सके। नाशपाती का सेवन करने से पथरी के रोगियों के लिए आरामदायक होता है।

- चुकंदर, खीरा और गाजर का रस पित्ताशय की पथरी निकालने में फायदेमंद होता है।

- पुदीना पित्ताशय की पथरी को निकालने में फायदेमंद होता है। इसमे टेरपिन नामक यौगिक पाया जाता है जो प्रभावी रूप से पथरी को तोड़ता है, पुदीने की पत्तियों को उबालकर पिपरमेंट टी भी बना सकते हैं।

- इसबगोल पित्ताशय की पथरी को निकालने में फायदेमंद होता है। यह एक उच्च स्तरीय फाइबर आहार है। पित्ताशय की थैली की पथरी के लिए इसबगोल पित्त में कोलस्ट्रोल को बांधता है और पथरी के गठन को रोकने में मदद करता है। रात में सोते समय एक गिलास पानी के साथ नियमित लें, फायदा होगा।

- नींबू पित्ताशय की पथरी को निकालने में फायदेमंद होता है। नींबू का रस प्राकृतिक रूप से अम्लीय होने के कारण यह सिरके की तरह काम करता है और लीवर में कोलस्ट्रोल को बनने से रोकता है। हर राेज खाली पेट में चार नींबू का रस एक सप्ताह तक लें पथरी की समस्या आसानी से दूर हो सकती है।

- लाल शिमला मिर्च पित्ताशय की पथरी निकालने में फायदेमंद होता है। शरीर में भरपूर विटामिन सी पथरी की समस्या कम करता है। एक लाल शिमला मिर्च में 95 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। यह मात्रा पथरी को रोकने के लिए काफी होता है। इसलिए अपने आहार में शिमला मिर्च का उपयोग करें।

- हल्दी पित्ताशय की पथरी को निकालने में फायदेमंद होता है। हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री होने के कारण पित्त के यौगिकों और पथरी को आसानी से तोड़ने में मदद करती है। माना जाता है कि एक चम्मच हल्दी लेने से लगभग 80 प्रतिशत पथरी खत्म हो जाती है।

- विटामिन सी शरीर के कोलस्ट्रोल को पित्त अम्ल में परिवर्तित करती है जो पथरी को तोड़ता है। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खा सकते हैं जैसे संतरा, टमाटर आदि का भरपूर सेवन करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info