Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गैस्ट्रिक के मरीज हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, दूर रहेगी परेशानी
गलत खान-पान की आदत से कई बार लोगों को एसिडिटी और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। ऐसे में क्या करें ?
खराब लाइफस्टाइल और गलत खाने-पीने की आदत के चलते बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।एसिडिटी या गैस्ट्रिक की समस्या इनमें सबसे आम है। ये भले ही आम हो लेकिन कई मामलों में यह ज्यादा परेशान कर सकता है। गर्म चीजें या तला-भुना फूड ज्यादा खाने से भी गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए, गैस और पेट की बिमारियों से बचाव के लिए खान-पान में बदलाव जरूरी है। आइए आपको बताते हैं गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान लोगों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कैसा होना चाहिए उनका डाइट प्लान।
गर्दन, पीठ और कंधे के दर्द से हैं परेशान? इस तरह सोने से मिलेगा आराम
इन 5 चीजों का सेवन करने से दूर रहती है गैस की समस्या
केला
केला एक ऐसा फल है जो शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी होती है। इसमें कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। केला खाने से पेट में गैस नहीं बनती है। ये पेट की लाइनिंग पर म्यूकस पैदा करता है जिससे pH लेवल कम हो जाता है। केले में मौजूद फाइबर एसिडिटी को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
खीरा
खीरा खाने से पेट ठंडा रहता है। इसमें पानी की भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। खीरा खाने से गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है। इसे खाने से एसिड रिफ्लैक्स कम हो जाता है और एसिडिटी व गैस की समस्या नहीं होती है।
ठंडा दूध
दूध
दूध पीने से हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं। साथ ही ये पेट की बिमारियों को भी दूर रखता है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में जलन नहीं होती है। यह भूख को भी कंट्रोल करता है। इससे एसिडिटी और गैस्ट्रिक की समस्या दूर होती है।
नारियल पानी
जिन लोगों को सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीने से पेट फूल जाता है और गैस की समस्या होने लगती है, ऐसे लोगों को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। ये फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर के पाचन को सही रखता है। इसके अलावा नारियल पानी पीने से एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है।
तरबूज
गर्मियों में मिलने वाला ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा लगता है और गैस बनने की समस्या नहीं होती। तरबूज में भी केले की तरह बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो भोजन को पचाने में काफी उपयोगी साबित होती है। खाना सही से पचने पर पेट में गैस नहीं बनती है। अगर आप गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान हैं तो तरबूज का सेवन जरूर करें।
पढ़े हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-
| --------------------------- | --------------------------- |